'गुंडे' में अर्जुन को खलती प्रियंका की कमी

Tuesday, November 26, 2013 14:06 IST
By Santa Banta News Network
फिल्म 'गुंडे' की पहली झलक (ट्रीजर) में अभिनेता अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह तो दिखते हैं, लेकिन प्रमुख महिला नायिका प्रियंका चोपड़ा गायब हैं। अर्जुन स्वीकार करते हैं कि ट्रीजर में उनकी कमी खलती है। उनका कहना है कि यह प्रचार रणनीति का हिस्सा है। यह फिल्म यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले बनी है।

रविवार को ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर में डिजाइनर जे.जे. वालिया के लिए रैंप पर चले 28 वर्षीय अभिनेता अर्जुन ने कहा, "मुझे भी प्रियंका चोपड़ा की कमी खल रही है। यह प्रचार रणनीति है जिसे यशराज फिल्म्स ने डिजाइन किया है। इस पर मेरा टिप्पणी करना गलत होगा।"

इस बीच, अभिनेता ने आशा जताई है कि दर्शकों को जितनी फिल्म की पहली झलक पसंद आई है उतनी ही फिल्म भी अच्छी लगेगी।

अर्जुन ने कहा, "ट्रीजर को मिली प्रतिक्रिया बेहद बढ़िया है। इसलिए मैं प्रार्थना करता हूं और आशा करता हूं कि लोग जल्द प्रदर्शित होने वाले गानों और अन्य ट्रेलरों में हमारे काम को पसंद करेंगे और फिल्म को भी।"

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी 'गुंडे' 14 फरवरी को प्रदर्शित होने के लिए तैयार है।
समंदर किनारे माँ श्वेता तिवारी के साथ पलक का कातिलाना बिकिनी लुक वायरल!

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री की बेटी पलक तिवारी ने फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था

Saturday, June 28, 2025
हनिया आमिर की कास्टिंग पर विवाद के बीच नीरू बाजवा ने 'सरदार जी 3' के सभी पोस्ट डिलीट किये!

पंजाबी हॉरर-कॉमेडी सरदार जी 3 पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर की कास्टिंग के बाद गरमागरम विवाद के केंद्र

Saturday, June 28, 2025
मेकर्स ने 'वॉर 2' को सिनेमाघरों में ग्लोबल आईमैक्स रिलीज करने का फैसला किया!

वाईआरएफ की ब्लॉकबस्टर स्पाई यूनिवर्स की साल की सबसे प्रतीक्षित एक्शन फिल्म वॉर 2 भारत में घरेलू रिलीज के साथ-साथ

Saturday, June 28, 2025
आलिया भट्ट ने उमराव जान स्क्रीनिंग में सिलसिला-प्रेरित लुक में रेखा का सदाबहार ग्लैमर दिखाया!

बॉलीवुड की पसंदीदा फैशनिस्टा और पावरहाउस परफॉर्मर आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपनी स्टाइल का लोहा

Friday, June 27, 2025
रश्मिका मंदाना ने पॉवरफुल और खूंखार लुक से फैन्स को किया अचंभित, खतरनाक पोस्टर वायरल!

रश्मिका मंदाना फैशन सीन और सिल्वर स्क्रीन दोनों पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं, जिससे साबित होता है कि वह न केवल

Friday, June 27, 2025