सलमान की जय हो का फर्स्ट लुक हुआ लांच

Saturday, December 07, 2013 15:58 IST
By Santa Banta News Network
काफी समय से सलमान की फ़िल्म 'जय हो' के नाम की तो चर्चा चली आ रही थी, लेकिन अब काफी इंतजार के साथ फ़िल्म में सलमान का लुक सामने आ गया है।

गुरुवार रात जब सल्लू ने ट्वीट किया, 'जय हो' का फर्स्ट पोस्टर, बनाओ कुल सुबह मेरे साथ' तो सल्लू के फैंस हैरान रह गए। बेशक, यह अपने आप में फर्स्ट लुक लॉन्च का एक यूनीक स्टाइल था। कुछ देर बाद सल्लू ने एक और ट्वीट करके फैंस को क्लियर कर दिया। उन्होंने लिखा, 'कल सुबह 10 बजे, इंडियन टाइम के मुताबिक, लिंक मिलेगा। उसे क्लिक करो और मेरे साथ 'जय हो' का पोस्टर बनाओ। ध्यान रहे, सुबह 10 बजे इंडियन टाइम के मुताबिक।'

सल्लू के पहले से ही अनाउंसमेंट करने की वजह से सुबह 10 बजे उनके तमाम फैंस एकदम रेडी थे। ठीक 10 बजे सलमान ने ट्वीट किया, 'पहले इस लिंक को क्लिक करो अपने पीसी से और फिर मेरे साथ मिलकर 'जय हो' का पोस्टर बनाओ।' सल्लू ने इस पर लिंक पर फैंस ने इतना जबर्दस्त रिस्पॉन्स दिया कि वह लिंक ही क्रैश हो गया।

खुद सल्लू ने ट्वीट करके बताया, 'जबर्दस्त रिस्पॉन्स के लिए शुक्रिया। इस वजह से सर्वर क्रैश हो गया। जल्दी ही ठीक हो जाएगा।' लेकिन इसके बाद तो सर्वर पूरी तरह ठीक ही नहीं हो पाया और सलमान के तमाम फैंस उनके पोस्टर बनाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए।

हालांकि करीब एक घंटे बाद सलमान ने 'पीपल्स मैन' की पंचलाइन के साथ 'जय हो' का फर्स्ट पोस्टर जारी किया, जो कि उन्होंने अपने फैंस के साथ मिलकर डिजाइन किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'ये लो बन गया 'जय हो' का पोस्टर। आप सबका शुक्रिया।' बेशक, नए साल रिलीज हो रही पहली बड़ी फिल्म के फर्स्ट लुक को नए अंदाज में जारी करके सलमान ने दिखा दिया कि अब प्रमोशन में एक्सपेरिमेंट का नया दौर शुरू होने वाला है।
डिज़्नी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'ट्रॉन: एरेस' का नया ट्रेलर जेफ़ ब्रिजेस की वापसी!

डिज़्नी ने ट्रॉन: एरेस का नया भाषाई ट्रेलर जारी किया है, जो अभूतपूर्व ट्रॉन फ्रैंचाइज़ी की बहुप्रतीक्षित तीसरी फ़िल्म है

Friday, July 18, 2025
ओटीटी रिलीज़ से पहले टीवी पर प्रीमियर के साथ 'कंगुवा' की महाकाव्य दुनिया देखने के लिए तैयार रहिये!

कंगुवा की शानदार दुनिया में कदम रखिए - पुनर्जन्म, बदले और सच्ची भावनाओं की एक गाथा - जहाँ आदिवासी कबीले, निडर

Friday, July 18, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025