​'बिग बॉस' के बाद 'दस का दम' में दिख सकते है सलमान खान ​

Sunday, December 22, 2013 17:18 IST
By Santa Banta News Network
​सलमान खान का होस्ट शो ​अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, और जल्द ही इसका फैंसला हो जाएगा। लेकिन इसके बाद शायद सलमान खान अपने पुराने शो 'दस का दम' को फिर से होस्ट करेंगे। जिसके लिए उन्हें प्रस्ताव तो भेज दिया गया है लेकिन अभी उन्होंने हाँ नहीं की है।

​एक सूत्र के अनुसार, "प्रोडक्शन हाउस अभी इस बात का इंतजार कर रहा हैं कि सलमान उन्हें कार्यक्रम के लिए भारी तारीख दे दे। अभी यह प्रक्रिया अपने बेहद शुरुआती चरण में है। चैनल अब इस पुराने हिट शो ​'दस का दम' को फिर से शुरू करना चाहता है। साथ ही इसके होस्ट के रूप में सबसे ऊपर नाम सलमान खाना का है और वे उनकी तरफ से इसके लिए हाँ का इंतजार कर रहे है।

​हालाँकि शो को लेकर चैनल अभी निश्चित​ नहीं है कि वह इसे पहले अंदाज में ही पेश करेगा या फिर इसे नये अंदाज में बदल देगा। लेकिन यह जरुर है कि शो इसे जल्द ही शुरू करने के लिए बहुत उत्सुक है। यही नहीं चैनल अब अपने शो 'इस जंगल से मुझे बचाओ' और 'एंटरटेन के लिए कुछ भी करेगा' शुरू करना चाहते है।

​​ ​साथ ही यह भी कहा जा रहा हैं कि सलमान ने इस शो को करते समय बहुत आनदं उठाया था, और हाल ही के अपने एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि वह इसके दूसरे सीजन में भी काम करना पसंद करेंगे। हालाँकि ​इस बारे में यह भी कहा जा रहा था कि सलमान ने 'दस का दम' के लिए 90 करोड़ में तीन सीजन का अनुबंध किया हुआ है, और अभी इसके सिर्फ दो ही सीजन हुए है।

​ ​बासु का कहना है कि हम इस समय सलमान खान के साथ वार्ता में नहीं है, लेकिन इस पर टिप्पणी करने के लिए चैनल बेहतर प्रस्थिति में है। ​ साथ​ ही सलमान खान और प्रोडक्शन हाउस ​को लेकर यह भी मजबूत चर्चा है ​कि 'बिग बॉस' के निर्माताओं की इस चैनल के साथ कुछ अनबन है​​ ​।

​​हालाँकि चर्चा इसकी भी जोरो पर है कि सलमान खान और प्रोडक्शन हाउस के बीच में कुछ मतभेद चल रहे है। ​​ ​प्रोडक्शन हाउस के एक करीबी सूत्र का कहना है,​ सलमान ने हाल ही में इशारा किया है कि वह अब चैनल के साथ अपना अंतिम सीजन समाप्त करने जा रहे है। साथ ही उनकी चैनल के साथ कुछ दिक्कतें भी थी जिन्हे अब सुलझा लिया गया है। ​एक सूत्र का यह भी कहना है कि सलमान खान प्रोडक्शन हाउस से नारज हैं क्योंकि हॉउस ने कुछ राज सलमान से छुपा कर रखे है। और उन्हें इनका पता केवल तभी लगा जब उन्होंने मालिकों से बात की। हालाँकि इस से सलमान के मैनेजर और चैनल ने इंकार किया है।
ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी पहन पूल किनारे खड़ी हो कर पूनम पांडे ने दिये कामुक पोज़!

भारतीय मॉडल और एक्टर्स पूनम पांडे हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और सेक्सी फोटो, वीडियो शेयर करके फैंस को

Tuesday, June 10, 2025
शिल्पा शेट्टी ने क्रोएशिया में गोल्डन अंदाज़ के साथ मनाया अपना 50 वां जन्मदिन!

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय सेलेब्रिटीज़ में से एक हैं। वह अपनी निजी जिंदगी से लेकर

Tuesday, June 10, 2025
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में धमाकेदार तरीके से हुई नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी!

पंजाब की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और कॉमेडियन नवजोत सिंह सिद्धू को पुलवामा आतंकी हमले पर उनके

Monday, June 09, 2025
आशीष दीक्षित ने कैमरे के पीछे भी अपनी ब्रह्मचारी भूमिका को बखूबी निभाया!

एक ऐसे उद्योग में जहां रोमांटिक केमिस्ट्री अक्सर केंद्र में रहती है, अभिनेता आशीष दीक्षित एक ब्रह्मचारी पति की भूमिका

Monday, June 09, 2025
ईशा गुप्ता के ब्लैक बिकिनी कामुक लुक ने की हॉटनेस की सारी हदें पार, वीडियो वायरल!

सोश्ल मीडिया पर ट्रैंडिंग मॉडल ईशा गुप्ता ने एक बार फिर से अपने सेक्सी फिगर के द्वारा लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया

Monday, June 09, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT