विराट ​कोहली ​ने अनुष्का के घर गुजारी रात

Thursday, January 02, 2014 16:05 IST
By Santa Banta News Network
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ​के रोमांस की किताब का एक और पन्ना लिखा गया है। जिसमें लिखा गया है कि मंगलवार की रात को विराट अनुष्का के घर पहुंचे और अगले दिन यानी बुधवार की शाम को वह वहाँ से निकले।

सूत्रों की माने तो, मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीकी दौरे से रात सवा ग्यारह बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद सभी खिलाडी बस की तरफ रवाना हो गये, लेकिन विराट लगभग 20 मिनट तक वहीं रुके रहे। इसके बाद ग्रे रंग की अनुष्का की रेंज रोवर (7272) वहाँ रुकी और विराट का सामान उसमें रख दिया गया। लेकिन विराट इस गाडी में नहीं बैठे बल्कि वह सफेद रंग की ऑडी 9045 से निकले।

कहा जा रहा है कि इसके बाद वह अगले दिन वहाँ से रवाना हुए।

​ इस बारे में अनुष्का के एक करीबी का कहना है कि अनुष्का और विराट कोहली अक्सर मिलते रहते हैं लेकिन उन्हें अक्सर साथ बाहर नहीं देखा जाता। जब भी विराट शहर में होते हैं यह जोड़ा लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाता है। विराट ज्यादातर अपना खाली वक्त अनुष्का के साथ ही बिताते हैं। दोनों एक-दूसरे के करीब तब आए जब उन्होंने एक शैम्पू का विज्ञापन साथ किया था। इससे पहले इस जोड़े को अनुष्का की कार में वर्सोवा इलाके में देखा गया था। इसके कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस को विराट के साथ उनकी पार्किंग में देखा गया था।​
आलिया भट्ट ने उमराव जान स्क्रीनिंग में सिलसिला-प्रेरित लुक में रेखा का सदाबहार ग्लैमर दिखाया!

बॉलीवुड की पसंदीदा फैशनिस्टा और पावरहाउस परफॉर्मर आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपनी स्टाइल का लोहा

Friday, June 27, 2025
रश्मिका मंदाना ने पॉवरफुल और खूंखार लुक से फैन्स को किया अचंभित, खतरनाक पोस्टर वायरल!

रश्मिका मंदाना फैशन सीन और सिल्वर स्क्रीन दोनों पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं, जिससे साबित होता है कि वह न केवल

Friday, June 27, 2025
'आप जैसा कोई' ट्रेलर: आर माधवन और फातिमा सना शेख का नेटफ्लिक्स की बोल्ड न्यू-एज रोम-कॉम में रोमांस वायरल!

क्या बॉलीवुड आखिरकार रोमांटिक कॉमेडी शैली को पुनर्जीवित कर रहा है? परम सुंदरी, मेट्रो… डिनो और सैयारा जैसी हालिया हिट

Thursday, June 26, 2025
प्रियंका चोपड़ा ने फर्जी 'वर्जिन वाइफ' कोट की निंदा की: प्रशंसकों से ऑनलाइन सतर्क रहने का आग्रह किया!

वैश्विक आइकन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उनके नाम से गलत तरीके से वायरल किए गए कोट को मजबूती से बंद

Thursday, June 26, 2025
'वॉर 2' में किआरा आडवाणी का फियरलेस एक्शन अवतार आया सामने, पोस्टर ने मचाया तहलका!

'वॉर 2' के मेकर्स ने फिल्म की लीड कास्ट के पोस्टर्स रिलीज़ कर दिए हैं, जिसमें कियारा आडवाणी का एक नया और दमदार एक्शन

Thursday, June 26, 2025