बॉलीवुड ने की डब्बू रत्नानी के कलेंडर की प्रशंसा

Tuesday, January 07, 2014 17:56 IST
By Santa Banta News Network
चर्चित फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी द्वारा निर्मित वार्षिक बॉलीवुड कलेंडर रविवार रात यहां जारी किया गया। शाहरुख खान और बिपाशा बसु जैसे हिंदी सिनेमा के सितारों ने रत्नानी की प्रतिभा और कलात्मकता की प्रशंसा की। रत्नानी के कलेंडर में महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अर्जुन रामपाल, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, विद्या बालन और बिपाशा बसु जैसे फिल्मी सितारों की तस्वीरें हैं।

शाहरुख ने रत्नानी की प्रशंसा करते हुए कहा, "यह पहली बार हुआ है कि डब्बू ने एक व्यक्ति (शाहरुख खान) की तस्वीर सैटिन कपड़े पर उतारी है। मैं काम से लौट रहा था और बेहद थका हुआ था, लेकिन डब्बू ने कहा कि यह आपके लिए आसान होगा, आराम से लेट जाइए और मैं आपकी फोटो लूंगा।"

बिपाशा ने रत्नानी की प्रशंसा में कहा, "सभी तस्वीरें बेहद अच्छी आई हैं। मुझे आलिया भट्ट की तस्वीर सबसे ज्यादा पसंद आई, क्योंकि मुझे पशुओं से बेहद लगाव है और आलिया ने तस्वीर में जो बिल्ली गोद में ले रखी है, वह शायद उसकी पालतू है। सलमान तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। उनके जैसा तो कोई हो ही नहीं सकता।"

सोनाक्षी ने कहा, "मुझे डब्बू के लिए फोटो शूट करने में मजा आया। उनके साथ काम करने का सबसे अच्छा पहलू यह है कि हर बार कुछ नया सामने आता है।"

रत्नानी का यह 15वां सिने कलेंडर है। इस साल के कलेंडर में शाहरुख, सलमान, सोनाक्षी बिपाशा और आलिया के अलावा परिणीति चोपड़ा, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट ऋतिक रोशन, अजय देवगन, काजोल और कैटरीना कैफ की तस्वीर शामिल है।
ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी पहन पूल किनारे खड़ी हो कर पूनम पांडे ने दिये कामुक पोज़!

भारतीय मॉडल और एक्टर्स पूनम पांडे हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और सेक्सी फोटो, वीडियो शेयर करके फैंस को

Tuesday, June 10, 2025
शिल्पा शेट्टी ने क्रोएशिया में गोल्डन अंदाज़ के साथ मनाया अपना 50 वां जन्मदिन!

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय सेलेब्रिटीज़ में से एक हैं। वह अपनी निजी जिंदगी से लेकर

Tuesday, June 10, 2025
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में धमाकेदार तरीके से हुई नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी!

पंजाब की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और कॉमेडियन नवजोत सिंह सिद्धू को पुलवामा आतंकी हमले पर उनके

Monday, June 09, 2025
आशीष दीक्षित ने कैमरे के पीछे भी अपनी ब्रह्मचारी भूमिका को बखूबी निभाया!

एक ऐसे उद्योग में जहां रोमांटिक केमिस्ट्री अक्सर केंद्र में रहती है, अभिनेता आशीष दीक्षित एक ब्रह्मचारी पति की भूमिका

Monday, June 09, 2025
ईशा गुप्ता के ब्लैक बिकिनी कामुक लुक ने की हॉटनेस की सारी हदें पार, वीडियो वायरल!

सोश्ल मीडिया पर ट्रैंडिंग मॉडल ईशा गुप्ता ने एक बार फिर से अपने सेक्सी फिगर के द्वारा लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया

Monday, June 09, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT