'छुटकी' में तब्दील हो रही 'गुत्थी'

Sunday, January 12, 2014 19:43 IST
By Santa Banta News Network
वर्ष 2013 में कपिल शर्मा के कार्यक्रम 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' एवं अपने चर्चित किरदार 'गुत्थी' अचानक छोड़ने वाले हास्य अभिनेता सुनील ग्रोवर अब इस किरदार को अपने ही शो में एक अलग अवतार में पुनर्जीवित करने को तैयार हैं।

उनका शो जनवरी में ही स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होगा। इसके प्रोमो की शूटिंग पिछले सप्ताह कर ली गई।

ग्रोवर अपने कार्यक्रम में जिस नए महिला पात्र का परिचय कराएंगे उसका नाम 'छुटकी' होगा।

एक सूत्र ने कहा, "स्टार प्लस और सुनील ग्रोवर ने गुत्थी के रूप में कई फेरबदल करने के बारे में सोचा। अंत में उन्होंने नए महिला अवतार को छुटकी नाम दिया।"

सूत्र ने बताया, "पात्र के कपड़े और शारीरिक हाव-भाव मिलते-जुलते होंगे लेकिन एकरूप नहीं। सुनील और चैनल सुनील ग्रोवर के कार्यक्रम को एक नई पहचान देना चाहते हैं। वे इसे कपिल शर्मा के शो को आगे की कड़ी जैसा नहीं दिखाना चाहते।"

इस शो में चुटकुले, परिहास और व्यंग्य के जरिये कपिल शर्मा के कार्यक्रम से अलग बनाने की योजना बनाई जा रही है।

सूत्र ने कहा, "सुनील के शो का प्रसारण समय कपिल के कार्यक्रम से पहले होना तय हुआ है। कपिल का कार्यक्रम रात 10 बजे प्रसारित होता है, जबकि सुनील का रात 8.30 बजे हुआ करेगा। इस कदम के पीछे एक-दूसरे से प्रतियोगिता करने की बजाय दोनों का अस्तित्व बनाए रखने का विचार है..कम से कम अभी के लिए।"

शो का नाम अभी तय होना बाकी है।
ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी पहन पूल किनारे खड़ी हो कर पूनम पांडे ने दिये कामुक पोज़!

भारतीय मॉडल और एक्टर्स पूनम पांडे हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और सेक्सी फोटो, वीडियो शेयर करके फैंस को

Tuesday, June 10, 2025
शिल्पा शेट्टी ने क्रोएशिया में गोल्डन अंदाज़ के साथ मनाया अपना 50 वां जन्मदिन!

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय सेलेब्रिटीज़ में से एक हैं। वह अपनी निजी जिंदगी से लेकर

Tuesday, June 10, 2025
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में धमाकेदार तरीके से हुई नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी!

पंजाब की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और कॉमेडियन नवजोत सिंह सिद्धू को पुलवामा आतंकी हमले पर उनके

Monday, June 09, 2025
आशीष दीक्षित ने कैमरे के पीछे भी अपनी ब्रह्मचारी भूमिका को बखूबी निभाया!

एक ऐसे उद्योग में जहां रोमांटिक केमिस्ट्री अक्सर केंद्र में रहती है, अभिनेता आशीष दीक्षित एक ब्रह्मचारी पति की भूमिका

Monday, June 09, 2025
ईशा गुप्ता के ब्लैक बिकिनी कामुक लुक ने की हॉटनेस की सारी हदें पार, वीडियो वायरल!

सोश्ल मीडिया पर ट्रैंडिंग मॉडल ईशा गुप्ता ने एक बार फिर से अपने सेक्सी फिगर के द्वारा लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया

Monday, June 09, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT