स्टार गिल्ड पुरस्कारों में 'भाग मिल्खा भाग' की धूम

Saturday, January 18, 2014 14:10 IST
By Santa Banta News Network
नौवें रेनॉल्ट स्टार गिल्ड पुरस्कारों में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'भाग मिल्खा भाग' का जलवा रहा। समारोह में फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और धावक मिल्खा सिंह के किरदार के लिए फरहान अख्तर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार सहित आठ पुरस्कार मिले। गुरुवार को आयोजित पुरस्कार समारोह में 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए दीपिका पादुकोण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, वहीं 'भाग मिल्खा भाग' के लिए दिव्या दत्ता को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।

मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित 'भाग मिल्खा भाग' की पटकथा के लिए प्रसून जोशी को सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले पुरस्कार हासिल हुआ। 'भाग मिल्खा भाग' के ध्वनि संयोजन के लिए नकुल कामते को सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन और विनोद प्रधान को सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी पुरस्कार मिला।

मशहूर लेखक सलीम खान और गुजरे जमाने की अभिनेत्री तनुजा को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक का पुरस्कार मिला।

हिंदी सिनेमा में सामाजिक संवेदना के लिए दिया जाने वाला के.ए.अब्बास पुरस्कार, दिवंगत अधिवक्ता शाहिद आजमी के जीवन पर आधारित फिल्म 'शाहिद' को दिया गया।

'द लंचबॉक्स' के लिए इरफान खान को स्टार वर्डिक्ट ऑफ द इयर और रितेश बत्रा को सर्वश्रेष्ठ नवागत निर्देश का पुरस्कार मिला।

'आशिकी 2' के लिए श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर को इस साल की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी का खिताब मिला।

सर्वश्रेष्ठ नवागत अभिनेता का खिताब सुशांत सिंह राजपूत (काय पो चे) और नवागत अभिनेत्री का खिताब वानी कपूर (शुद्ध देशी रोमांस) को मिला।

'जॉली एलएलबी' के लिए अरशद वारसी और 'फुकरे' के लिए वरुण शर्मा कमो पसंदीदा मजाकी का पुरस्कार दिया गया।

'गोलियों की रासलीला : रामलीला' के लिए सुप्रिया पाठक को सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक किरदार का पुरस्कार दिया गया।

'तुम ही हो' (आशिकी 2) के लिए अर्जित सिंह को सर्वश्रेष्ठ गायक और 'राम चाहे लीला' (गोलियों की रासलीला : रामलीला) के लिए भूमि त्रिवेदी को सर्वश्रेष्ठ गायिका के पुरस्कार से नवाजा गया।
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025
आशीष चंचलानी और एली अवराम ने मस्तीभरी बातों और वायरल वीडियो से मचाई हलचल!

यूट्यूब स्टार आशीष चंचलानी और अभिनेत्री एली अवराम को इंस्टाग्राम पर मस्तीभरी और चुलबुली बातें करते हुए देखे

Thursday, July 17, 2025
बॉलीवुड क्यूट कपल किआरा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बने ममी-पापा, बेटी होने की ख़ुशी फैन्स के साथ साँझा!

कुछ समय पहले मेट गाला 2025 में शानदार शुरुआत करते हुए, बॉलीवुड अभिनेत्री किआरा आडवाणी ने सबका ध्यान

Wednesday, July 16, 2025