'3 इडियट्स' जापान एकेडमी अवार्ड्स के लिए नामांकित

Monday, January 27, 2014 15:37 IST
By Santa Banta News Network
हिंदी फिल्म जगत के स्टार अभिनेता आमिर खान अभिनीत फिल्म '3 इडियट्स' को 37वें जापान अकादमी अवार्डस के सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म वर्ग में नामांकित किया गया। राजकुमार हिरानी निर्देशित यह फिल्म 2009 में 23 दिसंबर को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में आमिर के अलावा शरमन जोशी, आर. माधवन, बोमन ईरानी और करीना कपूर ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

अवार्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट पर '3 इडीयट्स' को 'आई एम स्योर, गो वेल' शीर्षक से उल्लेख किया गया है।

सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म वर्ग में '3 इडियट्स' की प्रतिस्पर्धा 'कैप्टन फिलिप्स', 'जैंगो अनचेन्ड', 'ग्रैविटी' और 'लेस मिजरेबल्स' फिल्मों से है।

फिल्म में भारतीय शिक्षा प्रणाली की आलोचना बेहद मनोरंजक अंदाज में की गई है, जापान में इसे जून, 2013 में रिलीज किया गया था।

जापान अकादमी अवार्ड्स के पुरस्कारों का वितरण टोक्यो के ग्रैंड प्रिंस होटल न्यू तकानवा में सात मार्च को आयोजित सम्मान समारोह में किया जाएगा।
प्रभास की बड़े पर्दे पर शानदार वापसी: 'द राजा साहब' का टीजर हॉरर रोमांस फिल्म का वादा करता है!

प्रभास की आने वाली फिल्म राजा साहब का लंबे समय से प्रतीक्षित टीजर आखिरकार आ ही गया है और यह किसी सिनेमाई विस्फोट

Monday, June 16, 2025
कंगना रनौत ने बेंगलुरु के शिवोहम शिव और माता वैष्णो देवी मंदिर में लिया आशीर्वाद!

प्रसिद्ध अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ कंगना रनौत ने हाल ही में शिवोहम शिव मंदिर की यात्रा के साथ अपने आध्यात्मिक पक्ष को

Monday, June 16, 2025
क्या असल जिंदगी में भी पति ब्रह्मचारी हैं? आशीष दीक्षित ने सालगिरह क्यों सेलिब्रेट नही की!

अभिनेता आशीष दीक्षित, जो वर्तमान में दंगल टीवी के हिट शो पति ब्रह्मचारी में एक ब्रह्मचारी पति के रूप में लोगों का दिल जीत

Monday, June 16, 2025
बेड पर लेट कर सिल्वर ब्रालेट में सेक्सी क्लीवेज को फ्लॉन्ट करती दिखी जाह्नवी कपूर!

हिंदी सिनेमा की युवा खुबसूरत अदाकारा जाह्नवी कपूर इस समय दिनेश विजान और तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित

Monday, June 16, 2025
अवनीत कौर का जिम में फिटनेस के प्रति समर्पण देख फैन्स बोले- हाय गर्मी!

भारतीय मॉडल और सोश्ल मीडिया एक्टर्स अवनीत कौर अपने ग्लैमरस और बोल्ड वीडियो के द्वारा हर किसी को अपना

Monday, June 16, 2025