'कोचादइयां' होगी भारतीय सिनेमा का अगला चरण : सौंदर्या

Wednesday, February 05, 2014 15:04 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेता रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कोचादइयां' आखिरकार 11 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म की निर्देशिका सौंदर्या रजनीकांत अश्विन फिल्म को भारतीय सिनेमा के अगले चरण के रूप में देखती हैं।

सौंदर्या ने एक बयान में कहा, "पिछले साल भारतीय सिनेमा ने सौ साल पूरे किए। 'कोचादइयां' भारतीय सिनेमा का अगला चरण होगी। भारत में पहली बार कोई पूरी की पूरी फीचर फिल्म परफार्मेस कैप्चर तकनीक पर बनी है।"

फिल्म अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष की कहानी है। अभिनेता रजनीकांत ने फिल्म में दोहरी भूमिका निभाई है। दीपिका पादुकोण, आर. शरत कुमार, नसीर, आदि पिनिशेट्टी, शोबना और रुकमिणी फिल्म के अन्य कलाकार हैं।

यह फिल्म तमिल, हिंदी, तेलुगू, मराठी, भोजपुरी, बांग्ला और पंजाबी भाषाओं में प्रदर्शित होगी। बाद में फिल्म का अंग्रेजी संस्करण भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।

ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान ने फिल्म का संगीत तैयार किया है।
बड़े पर्दे पर धमाका करने के बाद टीवी पर प्रीमियर के लिए तैयार: नागा चैतन्य और पल्लवी स्टारर 'थंडेल'!

नागा चैतन्य और साई पल्लवी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थंडेल' इस साल 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई

Saturday, June 14, 2025
मेकर्स ने क्यों लोगों को प्रभास स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द राजा साब' के टीजर रिलीज़ से पहले दी धमकी!

तेलुगु सुपरस्टार प्रभास के 45 वें जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म 'द राजा साब' के निर्माताओं ने एक आकर्षक मोशन पोस्टर

Saturday, June 14, 2025
साईं मांजरेकर के गोल्डन शिमरी स्टनिंग लुक ने फैन्स को किया आर्षित, तस्वीरें वायरल!

महेश मांजरेकर की बेटी साईं मांजरेकर बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल 2019 में रिलीज़ हुई सलमान खान स्टारर 'दबंग 3' से

Saturday, June 14, 2025
साल 2016 में करिश्मा कपूर से अलग हो चुके उनके पूर्व पति संजय कपूर ने ली आखिरी साँस!

मुंबई फैमिली कोर्ट ने जून 13 साल 2016 सोमवार के दिन बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और संजय कपूर को तलाक की

Friday, June 13, 2025
समंदर की लहरों के बीच अपने हॉट बदन को फ्लॉन्ट करती दिखी शिल्पा शेट्टी, तस्वीरें वायरल!

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय सेलेब्रिटीज़ में से एक मानी जाती हैं। वह

Friday, June 13, 2025