'तेवर' के सेट पर पिता के करीब आए अर्जुन

Wednesday, February 12, 2014 15:16 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेता अर्जुन कपूर वैसे तो काफी अन्तर्मुखी माने जाते हैं, लेकिन पिता बोनी कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि फिल्म 'तेवर' के सेट पर वह अपने पिता के करीब आए। नवोदित निर्देशक अमित शर्मा की फिल्म 'तेवर' के निर्माता बोनी कपूर हैं और अर्जुन एवं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा फिल्म के मुख्य कलाकार हैं।

अर्जुन ने एक साक्षात्कार के दौरान संवाददाताओं से कहा, "जाहिर सी बात है कि जब आप साथ काम करते हैं तो रिश्ता मजबूत होता है। लेकिन हमारा रिश्ता काफी पेशेवर भी है क्योंकि हमारे अपने-अपने विचार हैं।"

अर्जुन ने फिल्म में एक कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, "मैं अभिनेता हूं, इस वजह से मुझे उनके साथ समय बिताने का मौका मिल रहा है। वह मेरे पिता हैं और मैं उनको प्यार करता हूं।"

फिल्म 'इशकजादे' से करियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन ने कहा कि इस फिल्म में साथ काम करने के दौरान उनके पिता ने उनके बारे में काफी बातें जानीं। उन्होंने कहा, "हमने आठ दिन साथ बिताए और काफी मजे किए। उन्हें पता नहीं था कि मैं अपना खाना साथ लाता हूं, उन्हें पहली बार मालूम पड़ा। वह कभी भी मेरी फिल्मों के सेट पर मुझसे मिलने नहीं आए थे। मैं 20 सालों से उन्हें काम करते देख रहा हूं, लेकिन उन्होंने मुझे काम करते हुए इससे पहले नहीं देखा था।"

अर्जुन बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर की संतान हैं। अर्जुन की मां मोना की 2012 में कैंसर से मौत हो चुकी है।
समंदर किनारे माँ श्वेता तिवारी के साथ पलक का कातिलाना बिकिनी लुक वायरल!

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री की बेटी पलक तिवारी ने फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था

Saturday, June 28, 2025
हनिया आमिर की कास्टिंग पर विवाद के बीच नीरू बाजवा ने 'सरदार जी 3' के सभी पोस्ट डिलीट किये!

पंजाबी हॉरर-कॉमेडी सरदार जी 3 पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर की कास्टिंग के बाद गरमागरम विवाद के केंद्र

Saturday, June 28, 2025
मेकर्स ने 'वॉर 2' को सिनेमाघरों में ग्लोबल आईमैक्स रिलीज करने का फैसला किया!

वाईआरएफ की ब्लॉकबस्टर स्पाई यूनिवर्स की साल की सबसे प्रतीक्षित एक्शन फिल्म वॉर 2 भारत में घरेलू रिलीज के साथ-साथ

Saturday, June 28, 2025
आलिया भट्ट ने उमराव जान स्क्रीनिंग में सिलसिला-प्रेरित लुक में रेखा का सदाबहार ग्लैमर दिखाया!

बॉलीवुड की पसंदीदा फैशनिस्टा और पावरहाउस परफॉर्मर आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपनी स्टाइल का लोहा

Friday, June 27, 2025
रश्मिका मंदाना ने पॉवरफुल और खूंखार लुक से फैन्स को किया अचंभित, खतरनाक पोस्टर वायरल!

रश्मिका मंदाना फैशन सीन और सिल्वर स्क्रीन दोनों पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं, जिससे साबित होता है कि वह न केवल

Friday, June 27, 2025