Bollywood News


​​​भारत की सबसे ​सफल महिलाएं : ​ऐश्वर्या​, विद्या ​और सोनिया गांधी​

​​​भारत की सबसे ​सफल महिलाएं : ​ऐश्वर्या​, विद्या ​और सोनिया गांधी​
​अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस​ के अवसर पर गूगल ने एक ऐसी सूचि जारी की है जिसमें, उन 20 भारतीय सफलतम महिलाओं को शामिल किया गया है जिन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा ढूंढा गया है। इनमें से ऐश्वर्या, विद्या और प्रियंका गांधी टॉप 10 की सूचि में शामिल है।

​इस सूचि में जिसका नाम सबसे ऊपर है वह है, ऐश्वर्या राय बच्चन। उनके बाद विद्या बालन और फिर है यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी​। ​एक अधिकारी का कहना है, "​​ ​पूर्व भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी किरण बेदी​ भी 10 शीर्ष की सूचि में शामिल है।

​महिला दिवस के अवसर पर​, गूगल ने यह खुलासा किया है कि भारत की 20 सबसे सफल महिलाओं की खोज की गई है। जिसमें किरण बेदी अभी भी 10 सबसे शीर्ष की सफलतम महिलाओं में शामिल है। इस सूचि को गूगल ने 2014 के जन​वरी और फ़रवरी ​ ​दो महीने ​के ​विश्लेषण के​ बाद शुक्रवार को जारी किया है।

​ एक बयान में कहा गया है कि खेल से जुडी महिलाए में (सायना नेहवाल और मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम) ​, लेखन में अरुंधति राय और शोभना डे, और राजनीति में ​​​( ​जयललिता, गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और भाजपा नेता सुषमा स्वराज)​ भी टॉप 20 में शामिल है। ​ वहीं इनके अलावा सबसे खोजी गई महिलाओं में जिंनका नाम आता है उनमें, ​ नीता अंबानी, डिजाइनर रितु कुमार, अभिनेत्री शबाना आजमी, डिजाइनर नीता लुल्ला, फिल्म निर्माता मीरा नायर, निर्माता एकता कपूर, पेप्सिको प्रमुख इंद्रा नूयी और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ​भी ​शामिल है​।

End of content

No more pages to load