चोपड़ा बहनों की खींचा-तानी: ​ 'परिणिति बेवकूफ है'​​: मीरा

Thursday, March 13, 2014 19:51 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड में जहाँ चोपड़ा बहनों की तादाद बढ़ती जा रही है, वहीं इन बहनों की एक दूसरे के साथ मौखिक झड़प भी समय-समय पर सुनाई देती रहती है। जहाँ पहले परिणिति ने मीरा के लिए कहा था कि वह उनकी बहन नहीं बल्कि दूर की रिश्तेदार है। वहीं अब मीरा ने भी परिणिति ने उन्हें एक शब्द से नवाजा है, और वो है ' ​बेवकूफ'।​

​ ​कुछ ही दिनों पहले मीरा ने प्रियंका के साथ अपने संबंधों को गहरा और अच्छा बताया ​ था। ​वहीं ​अब परिणीति के बारे में ​भी उन्होंने अपनी टिप्पणी दी है। ​उनका साफ-साफ कहना है कि परिणीति के साथ उनके भावुक संबंध नहीं है। मीरा कहती है,"परिणीति द्वारा उनके खिलाफ की गई टिप्पणी "अनुचित और बेवकूफ" है। हम सभी 20 साल पहले एक साथ रहते थे। सभी भाई एक दूसरे के बहुत करीब थे। लेकिन जब उनके बीच मनमुटाव हो गया तो सभी अलग-अलग शहरों में चले गये। परिणीति अभी बहुत छोटी है और मैं और प्रियंका एक ही उम्र के है। ​

​ वह आगे कहती है, "जब परिणीति इस तरह से बातें करती है...मुझे लगता है कि वह बेवकूफ है...आप ऐसे बात क्यों कर रहे है। लेकिन इस से मुझे परेशानी नहीं होती। क्योंकि मैं भावनात्मक तौर पर परिणीति ​के नजदीक नहीं हूँ। मुझे वह समय भी याद नही जो मैंने उसके साथ बिताया था। लेकिन अगर इस तरह की बातें प्रियंका की तरफ से आती है तो मुझे जरुर परेशानी होगी। क्योंकि हमने बहुत नजदीकियां बांटी है। ​

​ मैंने उसे अपनी फ़िल्म के बारे में ​भी ​बताया है, लेकिन यह अभी तैयार नहीं है। जैसे ही यह तैयार हो जाती है, मैं यह उसे पक्का दिखाउंगी। वह हमेशा ही मेरी सहायता के लिए तैयार रही है लेकिन मैंने उस से कभी कहा नहीं। वह एक बहन है, और सुपरस्टार है और उसे पता है कि मेरा खुद का एक आत्मसम्मान है और इसीलिए मैं कभी भी किसी चीज के लिए नहीं पूछूंगी। ​

​ प्रियंका ने कुछ समय पहले मीरा की आगामी फ़िल्म 'गैंग ऑफ़ घोस्ट' के लिए ​प्रियंका ने अपने ​ट्विटर पर पोस्ट किया था, "मेरी बहन की पहली हिंदी फ़िल्म!!! देखो इसे ​।​"​

​ इस पर मीरा का कहना है कि ये प्रियंका ने खुद ही किया है​। मैंने उनसे नहीं कहा था। मैं ये साबित करना चाहती हूँ कि मैं चीजें अपने दम पर कर सकती हूँ। वहीं जब मुझे सहायता की जरूरत होगी मैं उस से पूछूंगी। वह आगे कहती है कि प्रियंका उनके लिए हमेशा एक बड़ी प्रेरणा रही है। क्योंकि उन्होंने स्टारडम को बिना किसी पारिवारिक प्रष्टभूमि और गॉडफादर के खुद अपने दम पर हांसिल किया है। ​

​ वह कहती है, "जब मैंने बॉलीवुड में आने का फैंसला किया, तो मैंने उनका नाम प्रयोग करने की कोशिश नहीं की, और उन्होंने इस बात की तारीफ की। मैं अपनी फ़िल्म को अपने अभिनय से चलाना चाहती हूँ प्रियंका के नाम के चलते नहीं।
समंदर के पास अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करके नेहा शर्मा ने बढ़ाया सोश्ल मीडिया का तापमान!

हिंदी सिनेमा की युवा खुबसूरत अदाकारा नेहा शर्मा फिल्म 'तान्हाजी' से काफी लोकप्रियता हांसिल कर चुकी हैं| अभिनेत्री

Monday, April 21, 2025
सस्पेंस और थ्रिल से भरी रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' की रिलीज़ डेट जारी!

फिल्म 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' से सबको हैरान करने के बाद रानी मुखर्जी अब इस कहानी का तीसरा भाग 'मर्दानी 3' लेकर

Monday, April 21, 2025
रुबीना और असीम के झगड़े से लेकर लवकेश कटारिया के मेंटर टेकओवर तक, 'बैटलग्राउंड' शो ने हर तरफ से वायरल!

एक सप्ताह बीत गया, घर में अराजकता का माहौल था और बैटलग्राउंड पीछे हटने को तैयार नहीं था। इस सप्ताह बैटलग्राउंड

Tuesday, April 15, 2025
अमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर शो 'हिप हॉप इंडिया एस 2' में रूल ब्रेकरज़ के लिए लड़े मलाइका अरोड़ा और रेमो!

युद्ध की रेखाएँ खींच दी गई हैं, और आग आधिकारिक रूप से प्रज्वलित हो गई है। इस हफ़्ते रियलमी हिप हॉप इंडिया एस 2, जो

Tuesday, April 15, 2025
स्टार प्लस के शो 'कभी नीम नीम कभी शहद' के लीड अबरार काज़ी ने खोले अपने किरदार उदय के बारे में राज़!

स्टार प्लस एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है अपने नए शो 'कभी नीम नीम कभी शहद' के साथ। ये शो एक

Tuesday, April 15, 2025