हनी सिंह ने 31वें वसंत में रखा कदम

Saturday, March 15, 2014 18:52 IST
By Santa Banta News Network
रैपर यो यो हनी सिंह ने शनिवार को जीवन के 31वें वसंत में कदम रख दिया। उन्होंने दुबई में अपने करीबी दोस्तों के साथ गुपचुप तरीके से एक पार्टी की।

​ उन्होंने शुक्रवार को दुबई के लिए उड़ान भरी थी।

​ इसकी पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा, "हां, मैंने अपने जन्मदिन के लिए अपने करीबी मित्रों और परिवार के साथ दुबई की उड़ान भरी। मैं सच में कड़ी मेहनत कर रहा हूं। इसलिए मैं जबर्दस्त पार्टी का हकदार हूं, हूं ना?"

​ तो जन्मदिन की पार्टी में रंग जमाने का क्या कार्यक्रम था?

​ उन्होंने बताया, "सिर्फ फिल्मोद्योग से बाहर के दोस्त हैं। मेरे सभी करीबी दोस्त ही वे लोग हैं, जिन्हें मैं बॉलीवुड से मेरा संबंध प्रगाढ़ होने से पहले से जानता था।"

​ उन्होंने कहा, "मेरे परिवार ने यह मुझ पर छोड़ दिया है। वे मुझे जरा भी परेशान नहीं करते। वे जानते हैं कि मेरे लिए यह समय करियर बनाने का है।"

​ हनी सिंह 30 साल के हो गए हैं, लेकिन अभी भी बहुत युवा महसूस करते हैं।

​ हनी ने कहा, "उम्र के 31वें वर्ष में मैं स्वयं को 22 साल का महसूस करता हूं। वास्तव में, मैं जब 22 साल का था तभी से बढ़ना बंद कर दिया। मेरा दिल और दिमाग हमेशा 22 साल का रहेगा।"

​ उन्होंने कहा, "आज मुझे लगता है जैसे मैं सपने में हूं। मैं खिलौने की दुकान में मौजूद एक बच्चे की तरह महसूस करता हूं। मैं नहीं जानता की क्या उठाऊं और क्या छोड़ूं।"

​ हनी की इच्छा अभावग्रस्त बच्चों को बेहतर जीवन देने के लिए कुछ करने की है। उन्होंने कहा, "मैं जब बच्चों को भूखा देखता हूं तो मेरा दिल खून के आंसू रोता है। जिन बच्चों को पर्याप्त भोजन नहीं मिलता, मैं उनके लिए बेहतर संभावनाएं तलाशने की दिशा में काम करना चाहता हूं। अगर बच्चे यूं ही भूखे रहें तो मैं कैसे खुशी से गा सकता हूं? इसलिए जन्मदिन पर मेरी इच्छा देश में एक भी बच्चे को भूखा-प्यासा न देखने की है।"
ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी पहन पूल किनारे खड़ी हो कर पूनम पांडे ने दिये कामुक पोज़!

भारतीय मॉडल और एक्टर्स पूनम पांडे हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और सेक्सी फोटो, वीडियो शेयर करके फैंस को

Tuesday, June 10, 2025
शिल्पा शेट्टी ने क्रोएशिया में गोल्डन अंदाज़ के साथ मनाया अपना 50 वां जन्मदिन!

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय सेलेब्रिटीज़ में से एक हैं। वह अपनी निजी जिंदगी से लेकर

Tuesday, June 10, 2025
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में धमाकेदार तरीके से हुई नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी!

पंजाब की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और कॉमेडियन नवजोत सिंह सिद्धू को पुलवामा आतंकी हमले पर उनके

Monday, June 09, 2025
आशीष दीक्षित ने कैमरे के पीछे भी अपनी ब्रह्मचारी भूमिका को बखूबी निभाया!

एक ऐसे उद्योग में जहां रोमांटिक केमिस्ट्री अक्सर केंद्र में रहती है, अभिनेता आशीष दीक्षित एक ब्रह्मचारी पति की भूमिका

Monday, June 09, 2025
ईशा गुप्ता के ब्लैक बिकिनी कामुक लुक ने की हॉटनेस की सारी हदें पार, वीडियो वायरल!

सोश्ल मीडिया पर ट्रैंडिंग मॉडल ईशा गुप्ता ने एक बार फिर से अपने सेक्सी फिगर के द्वारा लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया

Monday, June 09, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT