Bollywood News


अर्जुन नहीं हैं शारीरिक सौष्ठव के कायल

अर्जुन नहीं हैं शारीरिक सौष्ठव के कायल
अभिनेता अर्जुन कपूर का वजन फिल्मों में आने से पहले 140 किलोग्राम था, लेकिन उन्होंने संतुलित और अनुशासित जीवनशैली अपनाकर वजन कम करने में कामयाबी पा ली। अर्जुन कहते हैं कि आज के दौर में स्वस्थ शरीर और फिटनेट के मायने एब्स और पैक्स में तब्दील हो गए हैं।

अर्जुन (28) ने यहां बॉडी पॉवर एक्पो में कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि फिटनेस का मतलब आज यह समझा जाने लगा है कि आपके कितने एब्स हैं। लेकिन शरीर का स्वस्थ होना भी उतना ही जरूरी है।"

उन्होंने आगे कहा, "स्वस्थ होने के लिए आपको एब्स बनाने की जरूरत नहीं है। आपको संतुलित जीवन जीने की जरूरत है। आप यह नहीं कह सकते कि मेरे इतने एब्स हैं और इसलिए मैं फिट हूं। आपका रहन-सहन, खान-पान संतुलित होना चाहिए ताकि आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकें, जिंदगी जी सकें।"

निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने फिल्म 2011 में 'इशकजादे' से हिंदी फिल्मों में करियर शुरू किया था। इस फिल्म में नायक की भूमिका निभाने के लिए उन्होंने 50 किलोग्राम वजन कम किया था।

अपनी हालिया फिल्म 'गुंडे' में भी अर्जुन ने अपने रूप और शारीरिक सरंचना पर काफी मेहनत की थी और काफी सराहे गए थे।

End of content

No more pages to load