Bollywood News


अनुष्का को अपनी दुल्हन के रूप में देखना चाहते है विराट?

अनुष्का और विराट के बीच की प्रेम कहानी दबी-दबी सी जुबान पर तो सभी की पर है। लेकिन हाल ही में ​इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सातवें संस्करण ​के उद्घाटन समारोह​ में जब शाहरुख ने विराट ​के साथ मजाक-मजाक में एक गेम खेला तो उसका नतीजा सभी के लिए चौकाने वाला था।

​अमिरता पैलेस में आयोजित इस डिनर प्रोग्राम में, शाहरुख और दीपिका इस कार्यक्रम का खास आकर्षण थे। उनके अलावा भी इस कार्यक्रम में कई क्रिकेटर और बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी उपस्थित थी। कार्यक्रम को होस्ट कर रहे शाहरुख ने इसी कार्यक्रम में विराट से अप्रत्यक्ष रूप से ही सही लेकिन विराट से यह निकलवा लिया कि अनुष्का को वह अपनी दुल्हन के रूप में देख्नना चाहते है।

​एक सूत्र के अनुसार, " ​​ऐसा नहीं था कि विराट को पहले से पता नहीं था कि शाहरुख के दिमाग में क्या चल रहा है। साफ पता चल रहा था कि उन्हें इसकी जानकारी पहले से ही थी। साथ ही यह शाहरुख के लिए और भी आसान हो गया क्योंकि उनकी भारतीय क्रिकेटरों से अच्छी बनती है। इसके अलावा भी वह उनसे अक्सर मिलते-जुलते रहते है। शाहरुख ने विराट को स्टेज पर बुलाया और उनसे किसी भी अभिनेत्री में से किसी एक को अपनी दुल्हन के लिए चुनने के लिए कहा। इसके बाद विराट ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों के पोस्टर्स को पलटना शुरू कर दिया। और वह अनुष्का के पोस्टर पर आकर रुक गए। इसके बाद जब शाहरुख ने इस पोस्टर को सबके सामने दिखाया तो वह अनुष्का का पोस्टर था और फिर सभी देख कर हैरान रह गए।"

​इसके बाद शाहरुख ने इस तरह का बहादुरी वाला कदम उठाने के लिए ट्विटर पर उन्हें धन्यवाद दिया। शाहरुख ने पोस्ट किया है, "शेन को बहुत-बहुत धन्यवाद, विराट और धोनी ने उनका स्टेज पर इतना साथ दिया। महान खिलाडी और उस से भी ज्यादा महान आत्माएं। धन्यवाद अबू धाबी और आईपीएल​।

End of content

No more pages to load