'जॉली एलएलबी' की टीम उत्साहित

Saturday, April 19, 2014 15:50 IST
By Santa Banta News Network
फिल्म 'जॉली एलएलबी' ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। इस तथ्य ने फिल्म की टीम फॉक्स स्टार स्टूडियोज और फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर को दर्शकों के समक्ष उनकी अगली फिल्म 'गुड्ड रंगीला' को सही ढंग से पेश करने के लिए उत्साहित किया है। बुधवार को 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। इसमें 'जॉली एलएलबी' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म घोषित किया गया, जबकि इसी फिल्म के लिए अभिनेता सौरभ शुक्ला को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता घोषित किया गया।

यह फिल्म देश की कानून-व्यवस्था पर एक व्यंग्य है, जिसमें अरशद वारसी और बोमन ईरानी भी हैं।

फिल्म की जीत से खुश कपूर ने कहा, "जॉली एलएलबी' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना वास्तव में बहुत खास है और साथ ही साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, चूंकि हम अपनी अगली फिल्म ला रहे हैं।"

फॉक्स स्टार स्टूडियोज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह ने कहा, "टीम 'जॉली एलएलबी' अब दर्शकों के लिए 'गुड्डू रंगीला' लाने के लिए उत्साहित है।"
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
अबू धाबी के रेगिस्तान में इसलिए अकेले समय बीता रही हैं, सामंथा!

पिछले काफी समय से साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपने प्रोजेक्ट 'सिटाडेल हनी बन्नी सीज़न 2' को

Saturday, June 07, 2025
'स्पिरिट' से दूर होने के बाद दीपिका पादुकोण 'कल्कि 2' से भी हो सकती हैं बाहर!

बॉलीवुड आइकन दीपिका पादुकोण कथित तौर पर कल्कि 2 से हटने पर विचार कर रही हैं, जो प्रभास अभिनीत विज्ञान-फाई

Friday, June 06, 2025
हेक्टिक ने बाजी मारी! शुभंकर ने जीता अमेज़न एमएक्स प्लेयर के रियलमी हिप हॉप इंडिया एस2 का ताज!

ताज के लिए लड़ाई अपने अंतिम रोमांचक निष्कर्ष पर पहुँच गई क्योंकि शुभंकर उर्फ ​​हेक्टिक अमेज़न की मुफ़्त स्ट्रीमिंग सेवा

Friday, June 06, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT