अगर सूत्रों की माने तो अर्पिता खान, जो कुछ समय पहले अर्जुन कपूर के साथ रोमांस फार्मा रही थी, अब आयुष शर्मा के साथ डेटिंग कर रही है। आयुष दिल्ली के एक अभिनेता है। सूत्रों के अनुसार, " दोनों का रिश्ता कुछ समय से स्थिर चल रहा है।
यहाँ तक कि यह भी कहा जा रहा है कि अर्पिता दिल्ली में रहने वाली आयुष की माँ से भी मिल चुकी है।
हाल ही में आयुष ने अर्पिता के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है और लिखा है, "जब अर्पिता साथ होती है तो, आस पास उदासी का एक पल भी नहीं होता।"
वहीं इस कपल के एक करीब सूत्र का कहना है, "ये दोनों अपने दोस्तों के द्वारा मिले है, और अब एक दूसरे के परिवार से भी मिल चुके है। साथ ही अर्पिता का परिवार भी अपने बच्चों के रिश्तों को लेकर हमेशा खुले विचारों वाला ही रहा है। साथ ही वह आयुष के साथ भी एक पारिवारिक हिस्से की तरह ही व्यवहार करते है। ये ही बात आयुष की माँ पर भी लागू होती है।"
इस प्रेमी जोड़े को अक्सर उनके दोस्तों के साथ देखा जाता है। कहा जा रहा है कि ये दोनों हाल ही में शिमला पर हॉलिडे पर भी गए थे जहाँ उनका परिवार भी साथ था।
कौन है सलमान की बहन अर्पिता का नया बॉयफ्रेंड?
Monday, April 21, 2014 14:44 IST
