दुष्कर्म के आरोपी इंद्र कुमार पुलिस हिरासत में

Sunday, April 27, 2014 18:23 IST
By Santa Banta News Network
मुंबई के एक दंडाधिकारी ने शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता इंद्र कुमार को हिरासत में लेने की अनुमति पुलिस को दी। कुमार पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कुमार के वकील अमरेंद्र पैरगांवकर ने आईएएनएस को बताया, "हम चाहते हैं कि मामले की पूरी जांच हो और सभी पहलुओं पर गौर किया जाए। बांद्रा के दंडाधिकारी ने कुमार को 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रखने की अनुमति दी है।"

एक 23 वर्षीया मॉडल-अभिनेत्री द्वारा कुमार (41) पर दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के बाद वर्सोवा पुलिस ने पहले उन्हें हिरासत में लिया और बाद में शुक्रवार रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

एक वरिष्ठ पुलिसि अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि कुमार ने बॉलीवुड फिल्म में मुख्य भूमिका दिलाने का वादा करके बीते तीन दिनों में दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि कुमार ने उसे अपने अंधेरी वाले मकान पर बंधक बनाकर रखा, प्रताड़ित किया और बीयर की बॉटल से उस पर हमला भी किया।

पुलिस कुमार और पीड़िता दोनों से पूछताछ करेगी, क्योंकि यह मामला आरोप-प्रत्यारोप का है।

इंद्र कुमार ने सलमान खान अभिनीत 'वांटेड' सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। उन्होंने एक डरावने टेलीविजन धारावाहिक में भी काम किया है।
तीन दिन बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'योद्धा' ने किया बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड दर्ज!

15 मार्च के दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फ़िल्म को बड़े पर्दे पर लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया था| पहले दिन मूवी की शुरुवात

Monday, March 18, 2024
'उल जलूल इश्क' फ़िल्म की रैपअप पार्टी में फातिमा और तमन्ना के ग्लैमरस का जलवा!

मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा निर्देशित फ़िल्म 'उल जलूल इश्क' का शूट पूरा हो गया है| इसमें फातिमा सना शेख और विजय

Monday, March 18, 2024
ज़ी5 ओरिजनल फ़िल्म 'स्टेट ऑफ सीज: टेम्पल अटैक' में अक्षय खन्ना निभाएंगे मुख्य भूमिका!

ज़ी5 को मूल कंटेंट बनाने के लिए जाना जाता है जो वास्तविक, प्रेरणादायक कहानियों से प्रेरित होती हैं। ऐसा ही एक उदाहरण 'सीज ऑफ़ स्टेट: 26/11' था...

Thursday, April 08, 2021
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और सुनंदा शर्मा अभिनीत गाना 'बारिश की जाए' रिलीज हुआ!

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने काम से पूरी तरह से उत्साहित हैं और अपने हर प्रदर्शन के साथ अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित करते हैं...

Saturday, March 27, 2021
ज़ी5 की फ़िल्म 'साइलेंस ... कैन यू हियर इट?' का धुंआधार ट्रेलर हुआ रिलीज़!

ज़ी5 एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म है जहाँ विभिन्न शैलियों में ओरिजनल कंटेंट का निर्माण किया जाता है। मंच द्वारा 2021 के पहले तिमाही में सात से अधिक शैलियों...

Tuesday, March 16, 2021