रणबीर, दीपिका ने 'बदतमीज दिल' पर लगाए ठुमके

Wednesday, April 30, 2014 18:32 IST
By Santa Banta News Network
एक समय बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी रहे अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मंगलवार को एक कार्यक्रम में मजे करते हुए देखा गया। दोनों न ही एक दूसरी की उपस्थिति से असहज थे और न ही एक दूसरे का सामना करने से घबरा रहे थे। रणबीर और दीपिका एनडीटीवी इंडिया ऑफ द ईयर अवार्ड कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे, जहां दीपिका को बेस्ट एंटरटेनर का और रणबीर को यूथ आइकन का अवार्ड दिया गया।

रणबीर से कार्यक्रम के दौरान उनके लोकप्रिय गानों पर नृत्य की मांग की गई। इससे पहले वह आमिर खान, कंगना रनौत, सौंदर्या आर. अश्विन और दीपिका पादुकोण के साथ मंच पर मौजूद थे। लेकिन, जैसे ही रणबीर का गाना शुरू हुआ, मंच पर दीपिका को छोड़कर बाकी सब वहां से हट गए। रणबीर और दीपिका ने गाने पर दिल खोल कर नृत्य किया। दीपिका और रणबीर को एक दूसरे के साथ हंसते, मुस्कराते और ठुमके लगाते और देखा गया।

दीपिका और रणबीर फिल्म 'बचना ए हसीनों' में साथ काम करने के बाद असल जिंदगी में भी साथ हो लिए थे, लेकिन यह साथ ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए।

आखिरी बार रणबीर और दीपिका फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में साथ दिखाई दिए थे।
समंदर के पास अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करके नेहा शर्मा ने बढ़ाया सोश्ल मीडिया का तापमान!

हिंदी सिनेमा की युवा खुबसूरत अदाकारा नेहा शर्मा फिल्म 'तान्हाजी' से काफी लोकप्रियता हांसिल कर चुकी हैं| अभिनेत्री

Monday, April 21, 2025
सस्पेंस और थ्रिल से भरी रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' की रिलीज़ डेट जारी!

फिल्म 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' से सबको हैरान करने के बाद रानी मुखर्जी अब इस कहानी का तीसरा भाग 'मर्दानी 3' लेकर

Monday, April 21, 2025
रुबीना और असीम के झगड़े से लेकर लवकेश कटारिया के मेंटर टेकओवर तक, 'बैटलग्राउंड' शो ने हर तरफ से वायरल!

एक सप्ताह बीत गया, घर में अराजकता का माहौल था और बैटलग्राउंड पीछे हटने को तैयार नहीं था। इस सप्ताह बैटलग्राउंड

Tuesday, April 15, 2025
अमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर शो 'हिप हॉप इंडिया एस 2' में रूल ब्रेकरज़ के लिए लड़े मलाइका अरोड़ा और रेमो!

युद्ध की रेखाएँ खींच दी गई हैं, और आग आधिकारिक रूप से प्रज्वलित हो गई है। इस हफ़्ते रियलमी हिप हॉप इंडिया एस 2, जो

Tuesday, April 15, 2025
स्टार प्लस के शो 'कभी नीम नीम कभी शहद' के लीड अबरार काज़ी ने खोले अपने किरदार उदय के बारे में राज़!

स्टार प्लस एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है अपने नए शो 'कभी नीम नीम कभी शहद' के साथ। ये शो एक

Tuesday, April 15, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT