Bollywood News


​'आई कांट मेक..' ने न्याय किया : प्रियंका

​अभिनेत्री व​ नवोदित ​गायिका प्रियंका चोपड़ा ने ​का करियर और सितारे इस वक़्त बुलंदियों पर है। उन्होंने अब ​अपना तीसरा गीत 'आई कांट मेक यू लव मी' जारी ​कर दिया है।​

​ यह गीत बोनी रैट के 1991 के क्लासिक गीत का नृत्य ​हिस्सा है। प्रियंका कहती हैं कि उन्होंने इस बात का ख्याल रखा है कि उनका गीत मूल गीत के साथ न्याय करे और यही वजह है कि उन्होंने इसे अपने पहले एकल गीत के रूप में चुना।​​

​ 31 वर्षीया प्रियंका ने सोमवार को गीत के संगीत वीडियो के लांच के मौके पर कहा, "मेरा पूरा एलबम तैयार है। मैं तीसरा गीत एकल चाहती थी न कि किसी के साथ गाया गीत, क्योंकि मेरे पहले दो गीत पहले ही विल.आई. एम.और पिटबुल के साथ है।"​​

​ प्रियंका कहती हैं कि एक युवती होने के नाते वह दिल टूटने के बाद 'आई कांट मेक यू लव मी' गीत सुनने की आदी थी। इसी गीत ने उन्हें गायिका बनने के लिए भी प्रेरित किया।​​

​ 'इन माय सिटी' और 'एग्जॉटिक' उनके शुरुआती दो एलबम है।

End of content

No more pages to load