​​सिर्फ एक चुनाव के लिए नहीं आई थी : गुल

Tuesday, May 20, 2014 11:17 IST
By Santa Banta News Network
​​अभिनेत्री गुल पनाग ने इस लोक सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर चंडीगढ़ संसदीय सीट से चुनाव लड़ा​। जिसमें उन्हें हार हाथ लगी। इस हार से उनका जोश कम नहीं हुआ है। उनका कहना है कि वह पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की टीम के साथ आगे भी काम जारी रखेंगी।​​

​ दिग्गज अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार किरण खेर से हारने के बारे में गुल ने कहा, "मैं निश्चित रूप से राजनीति जारी रखने वाली हूं। मैं यहां सिर्फ एक चुनाव के लिए नहीं थी। मैं यहां एक लंबे सफर के लिए आई हूं।"​​

​ गुल को अपने निर्वाचन क्षेत्र के जनादेश से कतई शिकायत नहीं है।​​

​ उन्होंने कहा, "चंडीगढ़ ने शांतिपूर्ण और निर्णायक तरीके से अपना वोट डाला​, मुझे जनादेश से पूरी तरह सुकून है। मैं चंडीगढ़ के लोगों का उनके स्नेह और समर्थन के लिए धन्यवाद कहना चाहूंगी।"​

​ पूर्व मिस यूनिवर्स गुल को लगता है कि उन्होंने और आप ने पहली बार में अच्छा प्रदर्शन किया।​​

​ गुल ने कहा, "केंद्र शासित प्रदेश में यह हमारा पहला चुनाव था और एक चौथाई वोट जीते है। मुझे लगता है कि हम वह आवाज हैं, जिसे अनसुना नहीं किया जा सकता।"​​

​ अपनी पार्टी में अपनी भूमिका और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में अपनी पार्टी की भूमिका के बारे में गुल ने कहा, "हम निष्ठापूर्वक चंडीगढ़ के लोगों की सेवा करते रहेंगे और भारत में भ्रष्टाचार विरोधी हमारी लड़ाई को लेकर प्रतिबद्ध है।"
ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी पहन पूल किनारे खड़ी हो कर पूनम पांडे ने दिये कामुक पोज़!

भारतीय मॉडल और एक्टर्स पूनम पांडे हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और सेक्सी फोटो, वीडियो शेयर करके फैंस को

Tuesday, June 10, 2025
शिल्पा शेट्टी ने क्रोएशिया में गोल्डन अंदाज़ के साथ मनाया अपना 50 वां जन्मदिन!

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय सेलेब्रिटीज़ में से एक हैं। वह अपनी निजी जिंदगी से लेकर

Tuesday, June 10, 2025
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में धमाकेदार तरीके से हुई नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी!

पंजाब की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और कॉमेडियन नवजोत सिंह सिद्धू को पुलवामा आतंकी हमले पर उनके

Monday, June 09, 2025
आशीष दीक्षित ने कैमरे के पीछे भी अपनी ब्रह्मचारी भूमिका को बखूबी निभाया!

एक ऐसे उद्योग में जहां रोमांटिक केमिस्ट्री अक्सर केंद्र में रहती है, अभिनेता आशीष दीक्षित एक ब्रह्मचारी पति की भूमिका

Monday, June 09, 2025
ईशा गुप्ता के ब्लैक बिकिनी कामुक लुक ने की हॉटनेस की सारी हदें पार, वीडियो वायरल!

सोश्ल मीडिया पर ट्रैंडिंग मॉडल ईशा गुप्ता ने एक बार फिर से अपने सेक्सी फिगर के द्वारा लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया

Monday, June 09, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT