ऐश्वर्या अपनी अगली फिल्म ​'जज्बा' ​में खुद करेंगी स्टंट

Tuesday, May 20, 2014 15:21 IST
By Santa Banta News Network
​ऐश्वर्या एक बार फिर से पर्दे पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है। वह निर्देशक संजय गुप्ता की​ जिस फिल्म ​'​जज्बा​'​ ​से सिने-पर्दे पर आ रही है सुनने में आया है कि उस फिल्म में वह अपने स्टंट खुद करेंगी। जो कि एक एक्शन फिल्म होगी।

​कहा जा रहा है कि फिल्म को अगले साल यानी 2015 से शूट करना शुरू ​किया जाएगा। इसकी पुष्टि करते हुए गुप्ता ने कहा कि हम जनवरी 2015 में ​'​जज्बा​'​ की शूटिंग शुरू कर रहे है।​ हम कान्स फिल्म उत्सव 2015 में ​'​जज्बा​'​ दिखाएंगे। फिल्मकार ने स्पष्ट किया कि यह महिला प्रधान फिल्म नहीं है।

​ गुप्ता ने कहा कि क्योंकि फिल्म में ऐश्वर्या हैं, सिर्फ इसलिए हमें फिल्म को महिला प्रधान फिल्म का तमगा नहीं देना चाहिए। मेरे लिए, वह फिल्म का हीरो हैं।​

​ ​हालाँकि ऐसा नही है कि ऐश पहली बार एक्शन सीन कर रही है इस से पहले भी वह ​'​धूम 2​' जैसी फिल्मों में इस तरह के दृश्य कर चुकी है। लेकिन उसमें उनके हिस्से में कुछ ज्यादा नही था। लेकिन इस बार गुप्ता की फिल्म में वह बिना किसी ​'​बॉडी-डबल​'​ की मदद ​के ​अपने सारे स्टंट खुद करेंगी। इस भूमिका के लिए उन्होंने प्रशिक्षण भी लेना शुरू कर दिया है। फिल्म में ऐश्वर्य के साथ दो प्रमुख अभिनेताओं को लेना अभी बाकी है।​​

​​ दिलचस्प बात यह है कि गुप्ता, ऐश्वर्या के अभिनेता पति अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ​'​खोटे सिक्के​'​ में भी काम कर रहे हैं, जो ​'​जज्बा​'​ के तुरंत बाद बनेगी।​​

​​ गुप्ता ने कहा कि मैं अब एक के बाद एक पटकथा लिख रहा हूं। शुरुआत अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, विवेक ओबरॉय और मनोज बाजपेयी अभिनीत ​'​मुंबई सागा​'​ से हो रही है। इसके बाद ऐश्वर्य राय अभिनीत `जज्बा` और उसके बाद ​'​खोटे सिक्के​'​ आएगी।
डिज़्नी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'ट्रॉन: एरेस' का नया ट्रेलर जेफ़ ब्रिजेस की वापसी!

डिज़्नी ने ट्रॉन: एरेस का नया भाषाई ट्रेलर जारी किया है, जो अभूतपूर्व ट्रॉन फ्रैंचाइज़ी की बहुप्रतीक्षित तीसरी फ़िल्म है

Friday, July 18, 2025
ओटीटी रिलीज़ से पहले टीवी पर प्रीमियर के साथ 'कंगुवा' की महाकाव्य दुनिया देखने के लिए तैयार रहिये!

कंगुवा की शानदार दुनिया में कदम रखिए - पुनर्जन्म, बदले और सच्ची भावनाओं की एक गाथा - जहाँ आदिवासी कबीले, निडर

Friday, July 18, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025