Bollywood News


​सोनाक्षी को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना चाहिए था : अक्षय कुमार

​अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की तरह ही अभिनेता-फिल्म निर्माता अक्षय कुमार को भी लगता है कि वर्ष 2013 की फिल्म 'लुटेरा' के लिए सोनाक्षी को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना चाहिए था।

अक्षय को इस फिल्म में सोनाक्षी का अभिनय इतना पसंद आया कि उन्होंने कहा कि इस फिल्म के लिए सोनाक्षी को राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सराहना करनी चाहिए थी।

अक्षय ​'​राउडी राठौड़' और ​'​वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में 26 वर्षीया सोनाक्षी के साथ अभिनय कर चुके है। उन्होंने कहा कि ​'​लुटेरा​'​ फिल्म में सोनाक्षी ने जबर्दस्त अभिनय किया था।

अक्षय ने बताया, सोनाक्षी के साथ काम करना खुशी की बात है। वह खूबसूरत और प्रतिभाशाली हैं। मैंने उनकी पिछली फिल्म ​'​लुटेरा​'​ देखी। मेरे ख्याल से फिल्म में उनका काम उम्दा था। उन्हें इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना चाहिए था।

अक्षय आगे सोनाक्षी के साथ आगामी फिल्म ​'​हॉलीडे-ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' में नजर आएंगे।

विक्रमादित्य मोटवाने निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। पिछले वर्ष जुलाई में रिलीज हुई इस फिल्म को इस वर्ष पुरस्कारों के लिए कई नमांकन भी मिले है।

End of content

No more pages to load