Bollywood News


​'​कोचादैयां​'​ सबसे पेंचीदा फिल्मों में से एक​ ​: रहमान

​डबल ​ऑस्कर पुस्कार विजेता संगीतकार एआर रहमान ने कहा कि रजनीकांत अभिनीत ​'​कोचादैयां​'​ फिल्म की कहानी में संगीत महत्वपूर्ण होने की वजह से यह उनके करियर की सबसे पेंचीदा फिल्मों से एक है।​

​ रहमान ने मंगलवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा​,​ ​"​​'​कोचादैया​न'​​ की पटकथा में संगीत की भूमिका और महत्व होने से यह फिल्म संगीत बनाने और उसे गूंथने की दृष्टि से सबसे पेंचीदा फिल्मों में से एक थी। इसका श्रेय मेरी पूरी टीम को जाता है।​"

​ उन्होंने लिखा​,​ ​"​हम जानबूझकर तड़कते-भड़कते पारंपरिक गीतों से दूर रहे।​"​​

​ रहमान ने यह भी कहा कि वह जल्द से जल्द संगीत एलबम मुहैया करने के लिए भी पूरी कोशिश कर रहे है। रजनीकांत की बेटी सौंदर्या अश्विन निर्देशित ​'​कोचादैयां​'​ ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में दुनियाभर में 42 करोड़ रुपये कमा लिए।​

​ यह भारत की पहली फोटो-रियलिस्टिक मोशन 3डी एनीमेटिड फिल्म है। फिल्म में दीपिका पादुकोण​, जैकी श्रॉफ​, आरॅ. सरथ कुमार​,​ नासिर​,​ आदि पिनीशेट्टी और शोभना मुख्य भूमिका में है।

End of content

No more pages to load