​जन्मदिन मुबारक : आज 29 साल की हो गई सोनम कपूर

Monday, June 09, 2014 17:02 IST
By Santa Banta News Network
अनिल कपूर की बड़ी और लाड़ली बेटी सोनम कपूर आज 29 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 9 जून 1985 को मुंबई उपनगर के चेंबूर में अनिल कपूर और पूर्व मॉडल सुनीता कपूर के घर हुआ था।

सोनम कपूर आज एक अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सह-निर्देशक के तौर पर की थी।उन्होंने सह-निर्देशक के तौर पर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' (2004) में काम किया था। जो 2005 को प्रदर्शित हुई थी।

क्योंकि सोनम कपूर पहले काफी मोटी थी इसी वजह से एक अभिनेत्री के तौर पर काम करना उनके लिए मुश्किल था। लेकिन बाद में संजय लीला भंसाली के कहने पर उन्होंने 35 किलो वजन कम किया और उन्हीं की ही फिल्म 'सांवरिया' (2007) से रणबीर कपूर के साथ शुरुआत की।

​​ ​हालाँकि उन्हें उनकी शुरुआती फिल्म के लिए बेहतरीन अभिनेत्री के तौर पर नामित भी किया था। लेकिन ये पुरुस्कार उनकी झोली में जाने के बजाय दीपिका पादुकोण को उनकी फिल्म 'ओम शांति ओम' के लिए मिल गया।

इसके बाद सोनम कपूर 'दिल्ली 6', 'प्लेयर', 'आई हेट लव स्टोरी' जैसी कई फिल्मों में नजर तो आई लेकिन उनके करियर को किक स्टार्ट मिली उनकी फिल्म 'रांझणा' और 'भाग मिल्खा भाग' से जिसमें उनके काम को भी सराहा गया और फिल्म भी पर्दे पर सफलतम की श्रेणी में शामिल हो गई।

अगर सोनम की पढाई की बात की जाए तो उनके पास डिग्रियों की कमी नहीं है। जुहू के आर्य विद्या मंदिर स्कूल से पढाई शुरू करने वाली सोनम सिंगापुर के बोर्डिंग स्कूल, दक्षिण पूर्व एशिया के संयुक्त वर्ल्ड कॉलेज से अंतरराष्ट्रीय स्तर की तालीम हासिल कर चुकी है। इसके अलावा उन्होंने सिंगापुर से ही 2 साल तक कला और थियेटर का अध्ययन भी किया।

इसके अलावा भी ईस्ट लंदन विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र से पढाई करने वाली सोनम हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी और मराठी का भी अच्छा ज्ञान रखती हैं।

वहीं कान महोत्सव में कई सालों से अपने जलवे बिखेरती आ रही सोनम अब अपने अगले प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, जिनमें 'खूबसूरत', 'डॉली की डोली', 'रईस', 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फ़िल्में शामिल है।
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025
आशीष चंचलानी और एली अवराम ने मस्तीभरी बातों और वायरल वीडियो से मचाई हलचल!

यूट्यूब स्टार आशीष चंचलानी और अभिनेत्री एली अवराम को इंस्टाग्राम पर मस्तीभरी और चुलबुली बातें करते हुए देखे

Thursday, July 17, 2025
बॉलीवुड क्यूट कपल किआरा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बने ममी-पापा, बेटी होने की ख़ुशी फैन्स के साथ साँझा!

कुछ समय पहले मेट गाला 2025 में शानदार शुरुआत करते हुए, बॉलीवुड अभिनेत्री किआरा आडवाणी ने सबका ध्यान

Wednesday, July 16, 2025