Bollywood News


​'मोहन जोदड़ो' में ऋतिक ​को लेकर बहुत उत्साहित हूँ : गोवारिकर

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारीकर ​फिल्म ​'जोधा अकबर' ​के बाद एक बार फिर से ​ फिल्म 'मोहनजो दड़ो' में ऋतिक के साथ काम करने जा रहे हैं​। इस फिल्म में ऋतिक को लेकर वह बेहद खुश हैं।

​ गोवारिकर की ये फिल्म सिंधु घाटी​ की सभ्यता ​पर आधारित है। उन्होंने एक बयान में कहा, "मैं सिंधु घाटी सभ्यता की पृष्ठभूमि वाली इस प्रेम कहानी को बताने की चुनौती को लेकर बहुत उत्साहित हूं​।"

उन्होंने कहा​, "मैं जो प्राचीन दुनिया रच रहा हूं​, ​उसमें ऋतिक के प्रमुख भूमिका निभाने से उत्साहित हूं..मैं बहुत खुश हूं कि हम 'मोहन ​ ​जोदड़ो' के इस महाकाव्य रोमांस को बताने के लिए एकजुट हुए हैं​।"​

​ फिल्म का प्री-प्रोडक्शन पूरी रफ्तार से चल रहा है और वर्ष 2014 की आखिरी तिमाही में इसकी शूटिंग शुरू होनी है ​। 'जोधा अकबर' में अकबर की भूमिका निभा चुके ऋतिक भी फिल्म को लेकर उत्साहित हैं​। ​

End of content

No more pages to load