अब भाग्य श्री ​के बेटे को भी लॉन्च करेंगे सलमान

Saturday, June 14, 2014 15:14 IST
By Santa Banta News Network
सलमान खान और भाग्यश्री अपनी पहली ही फिल्म 'मैंने प्यार किया' से रातों रात सुर्खियां बटोरने के लिए जाने जाते हैं। जिसके बाद यह जोड़ी भी दर्शकों की भी चहेती बन गई थी। लेकिन एक बार फिर ये नाता एक दूसरे रूप में जुड़ा है। सुनने में आया है कि अब सलमान खान भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु को भी अभिनय क्षेत्र में शुरुआत कराने जा रहें हैं।

​ ​हालाँकि अभी तक भाग्य श्री और उनके ​​उद्यमी पति ​​ ​​हिमालय ​दसानी अपने 24 वर्षीय बेटे ​के लिए अच्छी स्क्रिप्ट के इंतजार में थे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया तो अब अभिमन्यु की नाव को सलमान रास्ता दिखाने जा रहें हैं।

सूत्रों की माने तो सलमान आथिया शेट्टी और सूरज पंचोली की ही तरह अभिमन्यु को अपने होम प्रोडक्शन से फिल्मों में लेकर आएँगे। जिसके लिए उन्होंने अभिमन्यु को हर तरह से ट्रेनिंग देनी भी शुरू कर दी है।

​सलमान ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि अभिमन्यु को अभी वर्कआउट करना है, और बॉडी बनानी है। हो सकता है कि मैं उसे अपने ही गृह-निर्देशन में लॉन्च करूँ।

​वहीं इस खबर की पुष्टि भाग्यश्री ने भी यह कहकर कर दी है कि इस वक़्त हम इस पर ज्यादा बात नहीं कर सकते, क्योंकि पहले खबरों में आकर अचानक से गायब हो जाना ठीक नहीं है। अभिमन्यु बहुत मेहनत कर रहा है। जब वह अपना काम पूरा कर लेगा तो मैं खुद आकर आपको उसके बारे में जानकारी दूँगी। इसके लिए मुझे कुछ समय चाहिए। अभी मैंने इस बारे में किसी से कोई बात नहीं की है।
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025
आशीष चंचलानी और एली अवराम ने मस्तीभरी बातों और वायरल वीडियो से मचाई हलचल!

यूट्यूब स्टार आशीष चंचलानी और अभिनेत्री एली अवराम को इंस्टाग्राम पर मस्तीभरी और चुलबुली बातें करते हुए देखे

Thursday, July 17, 2025
बॉलीवुड क्यूट कपल किआरा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बने ममी-पापा, बेटी होने की ख़ुशी फैन्स के साथ साँझा!

कुछ समय पहले मेट गाला 2025 में शानदार शुरुआत करते हुए, बॉलीवुड अभिनेत्री किआरा आडवाणी ने सबका ध्यान

Wednesday, July 16, 2025