​आलिया पर लट्टू हैं अर्जुन, लेकिन आलिया की नजर में अर्जुन सिर्फ दोस्त

Wednesday, June 25, 2014 13:11 IST
By Santa Banta News Network
अर्जुन कपूर और आलिया के बीच की खबरें सभी तक पहुंच चुकी हैं। लेकिन अब एक और नई बात सामने ये आई है कि आलिया अर्जुन को सिर्फ दोस्त ही समझती थी लेकिन अर्जुन उन्हें लेकर गंभीर हो गए थे। लेकिन अब आलिया ने अर्जुन को समझा दिया है कि हम सिर्फ दोस्त हैं।

'2 स्टेट्स' के दौरान जब अर्जुन और आलिया एक कॉलेज में फिल्म के प्रोमोशन के लिए गए थे तो दोनों ने एक दूसरे को लगभग किस ​ही कर दिया था। तभी से ये अंदाजा हो गया था कि अर्जुन आलिया पर पूरी तरह से लट्टू हैं। लेकिन आलिया उन्हें ना सिर्फ एक अच्छा दोस्त समझती हैं, बल्कि अर्जुन जो उन पर अधिकार जमाते है, उसे भी रोकना चाहती हैं।

अर्जुन के करीबी एक सूत्र के अनुसार, "अर्जुन और आलिया बहुत ही अच्छे दोस्त हैं, और उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग और प्रोमोशन के दौरान बहुत सा समय एक साथ बिताया है। लेकिन अर्जुन आलिया के लिए बहुत ज्यादा आधिकारिक हो गए हैं। इसका सबूत तब सामने आया जब वह वरुण के साथ अपनी आगामी फिल्म का प्रोमोशन कर रही थी। इस मौके पर आलिया ने साफ़-साफ कहा कि उन्हें, मुझे लेकर इतना आधिकारिक नहीं होना चाहिए।"

​सूत्र ने आगे बताया कि अलिया ने अर्जुन को कहा कि इसे सामान्य तौर पर लो, "कुछ दिनों पहले अर्जुन और आलिया कुछ दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे थे, लेकिन उस वक़्त आलिया को अर्जुन का आधिकारिक होना पसंद नहीं आया। हालाँकि फिलहाल दोनों आपस में संपर्क में तो हैं लेकिन उस तरह से दोनों के बीच रिश्ता नहीं बचा है जैसे कुछ समय पहले था।

​जब इस बारे में जानकारी के लिए अर्जुन ​से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस बात को हँसते हुए टाल दिया। वहीं आलिया से इस बारे में बात नहीं हो पाई है।
डिज़्नी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'ट्रॉन: एरेस' का नया ट्रेलर जेफ़ ब्रिजेस की वापसी!

डिज़्नी ने ट्रॉन: एरेस का नया भाषाई ट्रेलर जारी किया है, जो अभूतपूर्व ट्रॉन फ्रैंचाइज़ी की बहुप्रतीक्षित तीसरी फ़िल्म है

Friday, July 18, 2025
ओटीटी रिलीज़ से पहले टीवी पर प्रीमियर के साथ 'कंगुवा' की महाकाव्य दुनिया देखने के लिए तैयार रहिये!

कंगुवा की शानदार दुनिया में कदम रखिए - पुनर्जन्म, बदले और सच्ची भावनाओं की एक गाथा - जहाँ आदिवासी कबीले, निडर

Friday, July 18, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025