​'​दर्शकों ने साबित किया ​'​हमशकल्स​'​ अच्छी फिल्म: भगनानी

Friday, June 27, 2014 12:44 IST
By Santa Banta News Network
फिल्म ​'​हमशकल्स​'​ के निर्माता वाशु भगनानी ने साजिद खान निर्देशित फिल्म ​'​हमशकल्स​ ​ को मिली शानदार प्रतिक्रिया पर एक जश्न की मेजबानी करते हुए कहा कि लोगों ने इस फिल्म के बारे में गलत प्रचार किया। इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने खुद को साबित किया।​

​ सैफ अली खान, रितेश देशमुख, राम कपूर, बिपाशा बसु, एशा गुप्ता और तमन्ना भाटिया अभिनीत इस फिल्म को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली। हालांकि सोशल नेटवर्किंग साइटों पर इस फिल्म को बकवास कहा गया।​

​ भगनानी ने 20 जून को रिलीज होने के बाद चार दिनों के अंदर फिल्म द्वारा 76 करोड़ के व्यापार का दावा किया है। वे इससे बेहद खुश हैं।

​ भगनानी ने मंगलवार को मुंबई में कहा, ​"​बहुत-बहुत धन्यवाद। कुछ लोगों ने सोशल नेटवर्किंग साइटों पर इस फिल्म को बेकार कहा। लेकिन दर्शकों ने साबित कर दिया कि फिल्म अच्छी है।​"​

​ सैफ को छोड़कर फिल्म के बाकी सभी कलाकार इस जश्न में मौजूद थे।​ फिल्म आलोचकों से फिल्म को बेहतर प्रतिक्रिया न मिलने पर भागनानी ने कहा, ​"​आलोचनाओं पर हम कुछ नहीं कह सकते, क्योंकि हमें इंडस्ट्री में ही रहना है। यह उनका व्यक्तिगत दृष्टिकोण है। हमलोग फिल्म दर्शकों के लिए बनाते हैं और अच्छे परिणाम से हम बेहद खुश हैं।​"​
समंदर किनारे माँ श्वेता तिवारी के साथ पलक का कातिलाना बिकिनी लुक वायरल!

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री की बेटी पलक तिवारी ने फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था

Saturday, June 28, 2025
हनिया आमिर की कास्टिंग पर विवाद के बीच नीरू बाजवा ने 'सरदार जी 3' के सभी पोस्ट डिलीट किये!

पंजाबी हॉरर-कॉमेडी सरदार जी 3 पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर की कास्टिंग के बाद गरमागरम विवाद के केंद्र

Saturday, June 28, 2025
मेकर्स ने 'वॉर 2' को सिनेमाघरों में ग्लोबल आईमैक्स रिलीज करने का फैसला किया!

वाईआरएफ की ब्लॉकबस्टर स्पाई यूनिवर्स की साल की सबसे प्रतीक्षित एक्शन फिल्म वॉर 2 भारत में घरेलू रिलीज के साथ-साथ

Saturday, June 28, 2025
आलिया भट्ट ने उमराव जान स्क्रीनिंग में सिलसिला-प्रेरित लुक में रेखा का सदाबहार ग्लैमर दिखाया!

बॉलीवुड की पसंदीदा फैशनिस्टा और पावरहाउस परफॉर्मर आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपनी स्टाइल का लोहा

Friday, June 27, 2025
रश्मिका मंदाना ने पॉवरफुल और खूंखार लुक से फैन्स को किया अचंभित, खतरनाक पोस्टर वायरल!

रश्मिका मंदाना फैशन सीन और सिल्वर स्क्रीन दोनों पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं, जिससे साबित होता है कि वह न केवल

Friday, June 27, 2025