वाह! 50.70 करोड़, इस साल की बड़ी शुरुआत करने वाली दूसरी फ़िल्म 'एक विलेन'

Monday, June 30, 2014 14:52 IST
By Santa Banta News Network
एक विलेन ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा कर रख दिया है। फिल्म ने अब तक 50.70 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं एक और बड़ी खबर फिल्म को लेकर ये भी है कि फिल्म साल की ऐसी दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है जिसने सबसे शानदार शुरुआत की है।

​ 27 जून को रिलीज हुई फिल्म ने अपने पहले ही दिन यानी शुक्रवार को 16.72 करोड़ की कमाई की। जिसके बाद 50.70 करोड़ पर पहुंच गई है। फिल्म शनिवार को 16.54 करोड़ और रवि 17.44 करोड़ के बाद अब तक एक उम्दा ग्राफ पर पहुंच गई है।

​ वहीं अगर इस से पहले 2014 में आई फिल्मों की पहले दिन की कमाई की बात करें तो इस से पहले जनवरी में रिलिज हुए सलमान खान की फ़िल्म 'जय हो' ने पहले दिन 17.75 करोड़ रूपये कमाए थे। इसके बाद 'गुंडे' ने 16.12 के साथ बड़ी शुरुआत की। जिसके बाद अब 16.72 कमा कर 'एक विलेन' दूसरी बड़ी शुरुआत बन गई है।

​ 'एक विलेन' की कमाई की जानकारी ट्विटर पर देते हुए तरण आदर्श ने 50.70 करोड़ का खुलासा किया है। यही नही फिल्म ने यूके में भी सिर्फ दो दिनों में 'हॉलिडे' और 'हमशकल्स' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बावजूद इसके कि इसे इन दोनों फिल्मों के मुकाबले कम स्क्रीन्स पऱ दर्शाया गया था।

​ तरण आदर्श ने ट्वीट किया है, "# एक विलेन शुक्र 16.72 करोड़, शनि 16.54 करोड़, रवि 17.44 करोड़. कुल: 50.70 करोड़ नेट, भारतीय बिज। बहुत बड़ी हिट!"
डिज़्नी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'ट्रॉन: एरेस' का नया ट्रेलर जेफ़ ब्रिजेस की वापसी!

डिज़्नी ने ट्रॉन: एरेस का नया भाषाई ट्रेलर जारी किया है, जो अभूतपूर्व ट्रॉन फ्रैंचाइज़ी की बहुप्रतीक्षित तीसरी फ़िल्म है

Friday, July 18, 2025
ओटीटी रिलीज़ से पहले टीवी पर प्रीमियर के साथ 'कंगुवा' की महाकाव्य दुनिया देखने के लिए तैयार रहिये!

कंगुवा की शानदार दुनिया में कदम रखिए - पुनर्जन्म, बदले और सच्ची भावनाओं की एक गाथा - जहाँ आदिवासी कबीले, निडर

Friday, July 18, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025