मिट गई दूरियां: इफ्तार पार्टी में सलमान-शाहरुख फिर मिले गले

Monday, July 07, 2014 15:24 IST
By Santa Banta News Network
पहले की ही तरह इस बार भी सलमान और शाहरूख इफ्तार पार्टी में एक दूसरे से गले मिलने को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने इस बार बिना किसी के कहे एक दूसरे को गले लगा कर यह साबित कर दिया है कि दोनों ही अपने रिश्ते में चली आ रही पुरानी कडवाहट को भूलकर आगे बढ़ना चाहते हैं।

रविवार को इफ्तार पार्टी में उस वक़्त सबकी निगाहें एक ही जगह पर रुक गई जब सलमान और शाहरुख का आमना-सामना हुआ। सभी ये देखने के लिए उतावले थे कि अब क्या होगा। लेकिन जब दोनों एक दूसरे के सामने आए, तो दोनों ने बिना किसी हिचकिचाहट के एक दूसरें को सद्भावना औऱ प्रेम के साथ गले से लगाया।

पिछले साल जब इफ्तार पार्टी में दोनों एक दूसरे के गले मिले थे, तभी से दोनों के बीच सद्भावना कायम होने की उम्मीद की जाने लगी थी। हालाँकि उस वक़्त जो दोनों की फोटो सामने आई थी, उनमें यह भी लग रहा था कि दोनों को ना चाहते हुए गले मिलना पड़ रहा है। दोनों के बीच ये भी अटकलें लग रही थी कि शायद वो सब एक दिखावा था।

​​लेकिन इस बार सलमान और शाहरूख ने एक बार फिर से सद्भावना से गले मिलकर लोगों के उन सवालों पर लगाम लगा दी है। जिसमें दोनों के सद्भावना मिलन को दिखावा बताया जा रहा था।

कहा जा सकता है कि सलमान और शाहरूख के लिए महाराष्ट्र के विधायक बाबा सिद्दीकी की वार्षिक इफ्तार पार्टी बेहद भाग्यशाली साबित हुई है।
तीन दिन बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'योद्धा' ने किया बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड दर्ज!

15 मार्च के दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फ़िल्म को बड़े पर्दे पर लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया था| पहले दिन मूवी की शुरुवात

Monday, March 18, 2024
'उल जलूल इश्क' फ़िल्म की रैपअप पार्टी में फातिमा और तमन्ना के ग्लैमरस का जलवा!

मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा निर्देशित फ़िल्म 'उल जलूल इश्क' का शूट पूरा हो गया है| इसमें फातिमा सना शेख और विजय

Monday, March 18, 2024
ज़ी5 ओरिजनल फ़िल्म 'स्टेट ऑफ सीज: टेम्पल अटैक' में अक्षय खन्ना निभाएंगे मुख्य भूमिका!

ज़ी5 को मूल कंटेंट बनाने के लिए जाना जाता है जो वास्तविक, प्रेरणादायक कहानियों से प्रेरित होती हैं। ऐसा ही एक उदाहरण 'सीज ऑफ़ स्टेट: 26/11' था...

Thursday, April 08, 2021
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और सुनंदा शर्मा अभिनीत गाना 'बारिश की जाए' रिलीज हुआ!

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने काम से पूरी तरह से उत्साहित हैं और अपने हर प्रदर्शन के साथ अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित करते हैं...

Saturday, March 27, 2021
ज़ी5 की फ़िल्म 'साइलेंस ... कैन यू हियर इट?' का धुंआधार ट्रेलर हुआ रिलीज़!

ज़ी5 एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म है जहाँ विभिन्न शैलियों में ओरिजनल कंटेंट का निर्माण किया जाता है। मंच द्वारा 2021 के पहले तिमाही में सात से अधिक शैलियों...

Tuesday, March 16, 2021