जोहरा जैसी नटखट बच्ची नहीं देखी: शाहरुख​

Saturday, July 12, 2014 14:49 IST
By Santa Banta News Network
​सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा कि उन्होंने जोहरा जैसी नटखट बच्ची आज तक नहीं देखी। शाहरुख ने दिवंगत अभिनेत्री जोहरा सहगल के साथ कई फिल्मों में काम किया है। फिल्म 'दिल से', 'कभी खुशी कभी गम', 'कल हो न हो', और 'वीर जारा' जैसी फिल्मों में जोहरा के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ चुके शाहरुख ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, "हमेशा मुस्कान और हंसी से भरपूर थीं जोहरा। 100 साल से ऊपर की होने के बावजूद जोहरा ​जैसी नटखट बच्ची मैंने दूसरी नहीं देखी। आप बहुत याद आएंगी जोहरा।"​

​ हिंदी फिल्मों और रंगमंच की अनुभवी और प्रतिष्ठित अभिनेत्री जोहरा सहगल का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 102 साल की थीं। नई दिल्ली में ही शुक्रवार को परिजनों और मित्रों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया।​​

​ जोहरा के निधन का समाचार फिल्म बिरादरी में कई हस्तियों और शख्सियतों को भावुक कर गया। अभिनेत्री डॉली अहलुवालिया ने ट्विटर पर लिखा, "जोहरा सहगल जी की आत्मा को शांति मिले। आप हमें बेहद याद आएंगी। आपकी मुस्कान और खुशमिजाजी के साथ आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगी।"​​

​ अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, "मुंबई पहुंचते ही यह दुखद समाचार मिला कि जोहरा सहगल नहीं रहीं। वह एक असाधारण अभिनेत्री थीं। जिंदगी के लिए उनका रवैया मुझे बेहद भाता था।"
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT