​11 साल की उम्र में शाहिद​ ​से ​​हो गया था​ ​​इश्क​: आलिया

Tuesday, July 22, 2014 12:38 IST
By Santa Banta News Network
​आलिया भट्ट फिल्म ​ ​निर्माता-निर्देशक विकास बहल की फिल्म​ ​'शानदार' ​ ​में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ काम करने की पुष्टि कर चुकी हैं। उनका कहना है कि वह शाहिद की बड़ी प्रशंसक हैं। यही नहीं, उन्हें 11 साल की उम्र में उनसे ​ 'इश्क'​ ​भी हो गया था।

आलिया ने कहा,​ " ​मैं शाहिद कपूर की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैं 11 साल की रही होंगी, जब गेइटी-गैलेक्सी (मुंबई) सिनेमाघर में शाहिद की फिल्म ​'इश्क विश्क' ​ ​देखने गई थी। मैं तभी से उनकी प्रशंसक हूं। वह उम्दा अभिनेता हैं और मैंने सुना है कि वह बहुत मददगार भी हैं।"​​

​ आलिया ने अभी तक जिस पीढ़ी के अभिनेताओं के साथ फिल्में की हैं, शाहिद उस पीढ़ी से आगे के हैं।​

आलिया ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा, "आप भूल गए कि मैंने रणदीप हुड्डा के साथ ​ ​'हाईवे'​ ​की। लेकिन हां, इससे हटकर मैंने अब तक अपनी उम्र के अभिनेताओं के साथ काम किया है। लेकिन ऐसा नहीं है कि शाहिद, वरुण धवन, अर्जुन कपूर या सिद्धार्थ मल्होत्रा से अलग हैं। वह एक बहुत ही बिंदास व्यक्ति हैं।

हाल में​ 'हम्प्टी शर्मा की ​​दुल्हनिया ​' में नजर आईं आलिया स्वीकारती हैं कि उनकी झोली में ढेर सारे​ फ़िल्मी प्रस्ताव हैं। लेकिन फिलहाल, उन्हें उनके बारे में बात करने की इजाजत नहीं है। वह 'शानदार' ​ ​को लेकर उत्साहित हैं।​​

'हाईवे'​ ​की नायिका ने कहा,​ ​"मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे उनकी (विकास बहल) ​ ​'क्वीन'​ ​अच्छी लगी और मुझे देखना है कि वह फिल्म में मेरे साथ क्या ​प्रयोग करते हैं।"​​

​ 'शानदार'​ ​इस साल के अंत में इंग्लैंड के एक अज्ञात हिस्से में फिल्माई जाएगी। बहल की पिछली फिल्म ​ 'क्वीन'​ ​की शूटिंग पेरिस में हुई थी, जो आलिया के पसंदीदा शहरों में से है। वह हाल में छुट्टियां मनाने पेरिस गई थीं।
'भक्षक' उन पत्रकारों को मेरा ट्रिब्यूट है जो सब कुछ बलिदान कर देते हैं: भूमि पेडनेकर!

युवा बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, जो वर्तमान में भक्षक में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए सभी और से मिलने वाली सराहना और प्यार का आनंद ले

Friday, March 08, 2024
बॉडी शेमिंग पर विद्या बालन ने लोगों को ऐसे लिया आड़े-हाथ, इन्टरव्यू में कही ये बात!

इस समय बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा विद्या बालन अपनी आगामी फिल्म 'शेरनी' को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं| हाल ही...

Saturday, June 12, 2021
'मैंने अब तक अपने करियर में सबसे कठिन भूमिका निभाई है': नेल पॉलिश पर मानव कौल

ZEE5 की आगामी फिल्म नेल पॉलिश के जबसे फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर जारी हुए हैं तब से यह शहर में चर्चा में रही है। कोर्ट रूम ड्रामा में रहस्य...

Tuesday, December 22, 2020
ZEE5 के ब्लैक विडोज़ पर स्वस्तिका मुखर्जी, 'उम्मीद है शो दर्शकों द्वारा पसंद किया जायेगा'

ZEE5 की बहुप्रतीक्षित शो ब्लैक विडो अपनी रिलीज़ के करीब है। यह शो फिनिश सीरीज़ का आधिकारिक रूपांतरण है और इसमें मोना सिंह, शरद केलकर...

Friday, December 18, 2020
'संजय दत्त दिल से अभी भी बच्चे हैं': तोरबाज़ अभिनेता राज सिंह अरोड़ा

तोरबाज़ में एक क्रिकेट कोच का किरदार निभाने वाले अभिनेता राज सिंह अरोरा का कहना है कि अभिनेता संजय दत्तजी अभी भी दिल से से बच्चे है। इस...

Wednesday, December 16, 2020