Bollywood News

​​कुछ भी हमेशा नहीं रहता: कैलाश

रैपर यो यो हनी सिंह के गाने तेजी से लोकप्रिय हुए, लेकिन लोगों ने उनकी उनके ऊटपटांग बोलों के लिए आलोचना भी की​। पाश्र्व गायक और संगीतकार कैलाश खेर को लगता है कि हर चरण में अच्छी और बुरी दोनों चीजें होती हैं और हिंदी संगीत जगत में गुणवत्तापूर्ण सामग्री भी है​।

​जब ​कैलाश से हनी सिंह की लोकप्रियता के बारे में प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया तो इस पर उन्होंने बताया​,​ "इसमें कोई बड़ी बात नहीं है, यह एक चरण है और यह भी गुजर जाएगा​। होता क्या है कि हम चीजों के बारे में कई राय और विचार बना लेते हैं​। कुछ भी नहीं बचता और प्यार एवं पवित्रता के सिवाय कुछ भी सदा के लिए नहीं रहता​।​"​

End of content

No more pages to load