​​मैंने 2 साल में 450 पटकथाएं ठुकराईं: निमरत

Thursday, August 07, 2014 18:26 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेत्री निमरत कौर अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि के लिए लालायित नहीं थीं, लेकिन यह उनकी तकदीर जान पड़ती है, जिसने उन्हें एक सफल विदेशी टेलीविजन धारावाहिक​ ​'होमलैंड' ​ ​में एक भूमिका दिलाई।

वह कहती हैं कि 'द लंच बॉक्स' फिल्म और 'होमलैंड' के बीच उन्होंने कुछ सही तलाशने'के लिए अनेक भूमिकाएं ठुकराईं। यह इंतजार बहुत लंबा था।

निमरत इस समय केपटाउन में​ ​'होमलैंड'​ ​ के लिए शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने वहां से फोन पर बताया, ​ ​"'द लंच बॉक्स' ​ ​एक साल पहले रिलीज हुई। मैंने दो साल पहले इसकी शूटिंग की। इस तरह मैंने अपनी पिछली फिल्म दो साल पहले की। हां, यह इंतजार लंबा था। लेकिन ऐसा नहीं है कि 'द लंच बॉक्स'​ ​के बाद मैं एक बड़ी अंतर्राष्ट्रीय परियोजना का इंतजार कर रही थी।"

निमरत कहती हैं कि उन्होंने ' ​द लंच बॉक्स'​ ​के बाद मिली तन्हा गृहणी की भूमिका सहित अन्य अनेक भूमिकाएं ठुकराईं। उन्होंने कहा कि मैंने दो साल में करीब 450 पटकथाओं को ​ ​'ना'​ ​कहा होगा। ऐसा नहीं है कि मैं बहुत मीन-मेख निकालने वाली बन रही थी, बल्कि मुझे कुछ सही नहीं लगा।"​​

निमरत​ ​'होमलैंड' ​में पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट की भूमिका में हैं। ​ ​उन्होंने इस बारे में बताया, ​​"​हमें अभ्यास करने का समय नहीं दिया जाता। कोई होमवर्क काम नहीं आता क्योंकि हमें हमारे दृश्य और संवाद लोकेशन पर पहुंचने पर दिए जाते हैं।"​​

​ निमरत को काम करने का यह तरीका ध्यान भटकाने वाला लगता है।​ उन्होंने कहा, "हमने ​ ​'द लंच बॉक्स' के लिए बार-बार अभ्यास किया था। मैंने अपने किरदार और उसके संवादों पर तब तक काम किया ​, ​जब तक वे मेरा हिस्सा नहीं बन गए। यहां 'होमलैंड' की शूटिंग करना लगातार एक टेढ़े-मेढ़े घुमावदार रास्ते पर होने जैसा है। कोई नहीं जानता कि आगे क्या होना है।" ​​निमरत ने कहा,​ ​"यह उत्साहजनक है। य​​ह ​ 'द लंच बॉक्स'​ ​से बिल्कुल अलग अनुभव है।"
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025
आशीष चंचलानी और एली अवराम ने मस्तीभरी बातों और वायरल वीडियो से मचाई हलचल!

यूट्यूब स्टार आशीष चंचलानी और अभिनेत्री एली अवराम को इंस्टाग्राम पर मस्तीभरी और चुलबुली बातें करते हुए देखे

Thursday, July 17, 2025
बॉलीवुड क्यूट कपल किआरा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बने ममी-पापा, बेटी होने की ख़ुशी फैन्स के साथ साँझा!

कुछ समय पहले मेट गाला 2025 में शानदार शुरुआत करते हुए, बॉलीवुड अभिनेत्री किआरा आडवाणी ने सबका ध्यान

Wednesday, July 16, 2025