क्यों रोते हुए मेहर ने छोड़ी पार्टी?

Saturday, August 09, 2014 15:21 IST
By Santa Banta News Network
आखिर ऐसा क्या हुआ निर्देशक अभिषेक कपूर की बर्थडे पार्टी में कि अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर रामपाल को रोते हुए पार्टी छोड़नी पड़ी? वह भी अपने पति अर्जुन के बगैर! बुधवार रात अभिषेक ने अपने घर पर अपने बर्थडे की पार्टी रखी थी, जिसमें मेहर भी अपने पति अर्जुन रामपाल के साथ पहुंची थीं। इनकी खास दोस्त सुज़ैन भी यहां पहले से मौजूद थीं। पार्टी में कौन किसके साथ है पर चर्चा शुरू हो गई, जो थोड़ी लंबी खिंच गई। फिर अचानक बाहर मौजूद लोग तब हैरान रह गए, जब थोड़ी देर बाद मेहर अपने चेहरे को अपने हाथ से ढकते हुए पार्टी छोड़ गई। वह फोन पर बात कर रही थीं। पता चला है कि पार्टी के दौरान अर्जुन और मेहर के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद मेहर नम आंखों के साथ पार्टी छोड़ चली गई।

एक सूत्र के मुताबिक, "अर्जुन, मेहर, सुज़ैन और बाकी लोग पार्टी में मज़े कर रहे थे कि बाद में मेहर जल्द ही पार्टी छोड़ कर चली गई। वह फोन पर बात करते हुए बिल्डिंग से बाहर निकलीं और फोटोग्राफर्स से अपने चेहरे को छिपाने की कोशिश कर रही थीं। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद अर्जुन भी पार्टी से चले गए और उनके बाद सुज़ैन भी वहां से चली गई।"

अर्जुन-मेहर के बीच किस बात को लेकर बहस छिड़ी, यह अब भी पहेली बनी हुई है, लेकिन तीनों के बीच अब भी सब ठीक है, क्योंकि एक सूत्र के मुताबिक इन तीनों को बाद में खार के रेस्ट्रॉन्ट में साथ में डिनर करते हुए देखा गया था। इस बार मेहर अर्जुन के साथ ही बाहर निकली थीं।
तीन दिन बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'योद्धा' ने किया बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड दर्ज!

15 मार्च के दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फ़िल्म को बड़े पर्दे पर लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया था| पहले दिन मूवी की शुरुवात

Monday, March 18, 2024
'उल जलूल इश्क' फ़िल्म की रैपअप पार्टी में फातिमा और तमन्ना के ग्लैमरस का जलवा!

मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा निर्देशित फ़िल्म 'उल जलूल इश्क' का शूट पूरा हो गया है| इसमें फातिमा सना शेख और विजय

Monday, March 18, 2024
ज़ी5 ओरिजनल फ़िल्म 'स्टेट ऑफ सीज: टेम्पल अटैक' में अक्षय खन्ना निभाएंगे मुख्य भूमिका!

ज़ी5 को मूल कंटेंट बनाने के लिए जाना जाता है जो वास्तविक, प्रेरणादायक कहानियों से प्रेरित होती हैं। ऐसा ही एक उदाहरण 'सीज ऑफ़ स्टेट: 26/11' था...

Thursday, April 08, 2021
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और सुनंदा शर्मा अभिनीत गाना 'बारिश की जाए' रिलीज हुआ!

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने काम से पूरी तरह से उत्साहित हैं और अपने हर प्रदर्शन के साथ अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित करते हैं...

Saturday, March 27, 2021
ज़ी5 की फ़िल्म 'साइलेंस ... कैन यू हियर इट?' का धुंआधार ट्रेलर हुआ रिलीज़!

ज़ी5 एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म है जहाँ विभिन्न शैलियों में ओरिजनल कंटेंट का निर्माण किया जाता है। मंच द्वारा 2021 के पहले तिमाही में सात से अधिक शैलियों...

Tuesday, March 16, 2021