​आदित्य ने किसके लिए खरीदी है डायमंड रिंग​, कहीं श्रद्धा तो नहीं?​

Monday, September 15, 2014 14:57 IST
By Santa Banta News Network
​सुनने में आया है कि आदित्य रॉय कपूर ने सूरत से जहाँ वह अपनी फिल्म 'दावत-ए-इश्क' की शूटिंग कर रहे ​थे, वहां से ​अपनी कथित गर्लफ्रेंड ​श्रद्धा कपूर के लिए एक डायमंड रिंग खरीदी है।​​

​ गुरुवार को फिल्म 'दावत-ए इश्क' ​के मुख्य कलाकार आदित्य और परिणीति चोपड़ा ने मुंबई से अपनी फ़ूड यात्रा शुरू की। शुक्रवार को दोनों सूरत में अपने पहले पड़ाव पर रुके जहाँ की ​आइसक्रीम केंद्र के आसपास वे अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार जब आइसक्रीम केंद्र के पास भीड़ इकट्ठी हो गई तो आदित्य वहां से गायब हो गए। जिसके चलते फिल्म की टीम काफी परेशान हो गई। लेकिन जल्द ही उन्हें पता चला कि आदित्य वहीं पास ही की ज्वैलरी ​शॉप ​ढूंढ रहे है, जहाँ से वह अपनी फिल्म 'आशिकी-2' की सह-अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के लिए एक डायमंड रिंग खरीदना चाहते हैं।"​​

​ ​आदित्य वहां ​​15,000​ के करीब लोगों की भीड़ से घिरे थे, जिसके चलते वह ज्वैलरी स्टोर में नहीं घुस सकते थे और इसी के चलते उन्होंने एक ज्वैलर को बाद में होटल में बुलाया। और उन्होंने इस ज्वैलर से अंगूठी खरीदी। तभी से यही समझा जा रहा है कि यह अंगूठी उन्होंने अपनी कथित गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर के लिए ही खरीदी है।"​​

​​ सूत्र ने यह भी बताया, "इसके बाद जब फिल्म की टीम ने उनसे पूछा कि वह कहाँ चले गए थे, तो आदित्य ने इस बात को रफा-दफा कर दिया।" वहीं ज्वैलरी शॉप से जुड़े एक सूत्र ने इस जानकारी को पुख्ता करते हुए कहा, "अभिनेता स्टोर में भीड़ के चलते प्रवेश नहीं कर सके।"​​

​​ वहीं अभिनेता के वक्ता ने भी डायमंड रिंग के ख़रीदे जाने की बात को पुख्ता किया है।
तीन दिन बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'योद्धा' ने किया बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड दर्ज!

15 मार्च के दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फ़िल्म को बड़े पर्दे पर लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया था| पहले दिन मूवी की शुरुवात

Monday, March 18, 2024
'उल जलूल इश्क' फ़िल्म की रैपअप पार्टी में फातिमा और तमन्ना के ग्लैमरस का जलवा!

मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा निर्देशित फ़िल्म 'उल जलूल इश्क' का शूट पूरा हो गया है| इसमें फातिमा सना शेख और विजय

Monday, March 18, 2024
ज़ी5 ओरिजनल फ़िल्म 'स्टेट ऑफ सीज: टेम्पल अटैक' में अक्षय खन्ना निभाएंगे मुख्य भूमिका!

ज़ी5 को मूल कंटेंट बनाने के लिए जाना जाता है जो वास्तविक, प्रेरणादायक कहानियों से प्रेरित होती हैं। ऐसा ही एक उदाहरण 'सीज ऑफ़ स्टेट: 26/11' था...

Thursday, April 08, 2021
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और सुनंदा शर्मा अभिनीत गाना 'बारिश की जाए' रिलीज हुआ!

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने काम से पूरी तरह से उत्साहित हैं और अपने हर प्रदर्शन के साथ अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित करते हैं...

Saturday, March 27, 2021
ज़ी5 की फ़िल्म 'साइलेंस ... कैन यू हियर इट?' का धुंआधार ट्रेलर हुआ रिलीज़!

ज़ी5 एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म है जहाँ विभिन्न शैलियों में ओरिजनल कंटेंट का निर्माण किया जाता है। मंच द्वारा 2021 के पहले तिमाही में सात से अधिक शैलियों...

Tuesday, March 16, 2021