​​मुकेश अंबानी, प्रियंका चोपड़ा को प्रियदर्शिनी पुरस्कार

Thursday, September 18, 2014 14:58 IST
By Santa Banta News Network
उ​द्योगपति मुकेश अंबानी और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और आध्यात्मिक गुरु दादा जे.पी. वासवानी को प्रियदर्शिनी अकादमी के ग्लोबल पुरस्कारों के लिए चुना गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी।​​

​ ​ अंबानी को व्यापारिक नेतृत्व के लिए हरीश महिंद्रा स्मृति पुरस्कार, चोपड़ा को स्मिता पाटिल स्मृति पुरस्कार और वासवानी को आध्यात्मिक नेतृत्व पुरस्कार के लिए चुना गया है।​​

​ ​ इस पुरस्कार के लिए चुने गए अन्य लोगों में कारोबारी राजश्री बिड़ला को रामकृष्ण बजाज पुरस्कार सीएसआर में योगदान के लिए, मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की सीईओ जूलिया मोरली को सेव द चिल्ड्रेन अवार्ड, बांग्लादेश के सर फजल हसन आबिद को गरीबों के गरीबी उन्मूलन एवं सशक्तीकरण के लिए, और अर्थशास्त्री जेफरी सैक्स को टिकाऊ विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए चुना गया है।​​

​ ​ संस्था के अध्यक्ष निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि पुरस्कारों के जरिए प्रियदर्शिनी अकादमी दुनिया भर के सफल लोगों को अपनी आदरांजलि अर्पित कर रहा है। ये पुरस्कार शुक्रवार को एक समारोह में प्रदान किए जाएंगे। समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष दिलीप वलसे पाटिल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और अन्य उपस्थित रहेंगे।​​

​ ​ प्रियदर्शिनी अकादमी की स्थापना 1984 में हुई थी और द्विवार्षिक वैश्विक पुरस्कारों की स्थापना 1985 में हुई थी।
डिज़्नी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'ट्रॉन: एरेस' का नया ट्रेलर जेफ़ ब्रिजेस की वापसी!

डिज़्नी ने ट्रॉन: एरेस का नया भाषाई ट्रेलर जारी किया है, जो अभूतपूर्व ट्रॉन फ्रैंचाइज़ी की बहुप्रतीक्षित तीसरी फ़िल्म है

Friday, July 18, 2025
ओटीटी रिलीज़ से पहले टीवी पर प्रीमियर के साथ 'कंगुवा' की महाकाव्य दुनिया देखने के लिए तैयार रहिये!

कंगुवा की शानदार दुनिया में कदम रखिए - पुनर्जन्म, बदले और सच्ची भावनाओं की एक गाथा - जहाँ आदिवासी कबीले, निडर

Friday, July 18, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025