​​मशहूर अभिनेता शशि कपूर अस्पताल में भर्ती

Monday, September 22, 2014 12:49 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शशि कपूर को सीने में संक्रमण के बाद मुंबई में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर राम नारायण ने कहा कि 76 वर्षीय अभिनेता को कल शाम हल्की खांसी और सांस की तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।​​

​ डॉक्टर नारायण ने बताया कि उनके सीने में संक्रमण पाया गया है। हालांकि वे आईसीयू में हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। हम उन्हें एंटीबायोटिक्स दे रहे हैं। शशि कपूर 160 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं और उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें वर्ष 2010 में फिल्मफेयर लाइफटाईम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था।​​

​ बहुमुखी प्रतिभा के धनी कपूर को दीवार, सिलसिला और सत्यम शिवम सुंदरम जैसी फिल्मों के लिए खास तौर पर पहचाना जाता है। कपूर की पहले बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है। पिछले कुछ सालों से कपूर की सेहत गिर रही है। उनके परिवार में उनकी दिवंगत पत्नी जेनिफर केंडल से तीन बच्चे हैं।
पुलकित और इसाबेल की जोड़ी बड़े पर्दे पर रोमांटिक धमाका करने के लिए तैयार, मजेदार टीजर रिलीज़!

पुलकित सम्राट जिन्होंने फिल्म 'तैश' में अपने अभिनय कौशल से लोगों को दीवाना बना लिया था, वह अब अपनी अगली फिल्म

Tuesday, April 22, 2025
समंदर के पास अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करके नेहा शर्मा ने बढ़ाया सोश्ल मीडिया का तापमान!

हिंदी सिनेमा की युवा खुबसूरत अदाकारा नेहा शर्मा फिल्म 'तान्हाजी' से काफी लोकप्रियता हांसिल कर चुकी हैं| अभिनेत्री

Monday, April 21, 2025
सस्पेंस और थ्रिल से भरी रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' की रिलीज़ डेट जारी!

फिल्म 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' से सबको हैरान करने के बाद रानी मुखर्जी अब इस कहानी का तीसरा भाग 'मर्दानी 3' लेकर

Monday, April 21, 2025
रुबीना और असीम के झगड़े से लेकर लवकेश कटारिया के मेंटर टेकओवर तक, 'बैटलग्राउंड' शो ने हर तरफ से वायरल!

एक सप्ताह बीत गया, घर में अराजकता का माहौल था और बैटलग्राउंड पीछे हटने को तैयार नहीं था। इस सप्ताह बैटलग्राउंड

Tuesday, April 15, 2025
अमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर शो 'हिप हॉप इंडिया एस 2' में रूल ब्रेकरज़ के लिए लड़े मलाइका अरोड़ा और रेमो!

युद्ध की रेखाएँ खींच दी गई हैं, और आग आधिकारिक रूप से प्रज्वलित हो गई है। इस हफ़्ते रियलमी हिप हॉप इंडिया एस 2, जो

Tuesday, April 15, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT