​​'बैंक चोर' की शूटिंग में व्यस्त हैं विवेक​ और​ रितेश

Friday, October 10, 2014 15:05 IST
By Santa Banta News Network
​'​मस्ती​'​ फिल्म श्रृंखला के बाद रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय आने वाली फिल्म 'बैंक चोर' में फिर से एक साथ नजर आएंगे​। ​दोनों यहां एक स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं​।
​​
​ ​​ फिल्म के लिए महबूब स्टूडियो में एक बड़ी बैंक बनाई गई हैं, जिसमें रितेश एक बैंक चोर की भूमिका में हैं, जबकि विवेक एक सीबीआई अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे​।
​​
​​​ रितेश ने बताया कि ​उनका किरदार भगवान से डरने वाला भी है​।​ फिल्म की 60 फीसदी शूटिंग स्टूडियो में होगी​।​
​​
​​ रितेश ने एक सामूहिक साक्षात्कार में कहा, "मैं एक बार फिर से विवेक के साथ काम कर रहा हूं​। हमारी केमिस्ट्री अच्छी है क्योंकि अब मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं।​ हमने 10 से 15 दिन की कार्यशालाएं की हैं​।​ यह बहुत मजेदार फिल्म है​।​"​
​​
​​​ हास्य फिल्म 'बैंक चोर' में रिया चक्रवर्ती भी नजर आएंगी​। फिल्म की कहानी तीन मूर्खो पर आधारित है जो एक बैंक लूटने की कोशिश करते हैं, लेकिन सब कुछ बिगड़ जाता है​।​ यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन बंपी कर रहे हैं​।​
​​
​​ हाल ही में अवकाश से लौटे विवेक ने बताया, "मैं सीबीआई अधिकारी की भूमिका निभा रहा हूं, जो मामलों को बंद करने के लिए मशहूर है​।​ 'बैंक चोर' एक युवा हास्य फिल्म है​।​
​​
​​ यह 'ग्रैंड मस्ती' श्रेणी की फिल्म नहीं है, यह पूरी तरह से अलग फिल्म है​।​ फिल्म बहुत मजेदार है​।​" विवेक ने प्रियंका अल्वा से शादी की है​।​ दोनों का एक बेटा है​।​
​​
​​ विवेक ने कहा, "मैं बहुत लंबे समय बाद शूटिंग कर रहा हूं इसलिए बहुत उत्साहित हूं​।​ मैं अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर था और मुझे लगता है कि परिवार के साथ समय बिताना बहुत महत्वपूर्ण है​।​"
रुबीना और असीम के झगड़े से लेकर लवकेश कटारिया के मेंटर टेकओवर तक, 'बैटलग्राउंड' शो ने हर तरफ से वायरल!

एक सप्ताह बीत गया, घर में अराजकता का माहौल था और बैटलग्राउंड पीछे हटने को तैयार नहीं था। इस सप्ताह बैटलग्राउंड

Tuesday, April 15, 2025
अमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर शो 'हिप हॉप इंडिया एस 2' में रूल ब्रेकरज़ के लिए लड़े मलाइका अरोड़ा और रेमो!

युद्ध की रेखाएँ खींच दी गई हैं, और आग आधिकारिक रूप से प्रज्वलित हो गई है। इस हफ़्ते रियलमी हिप हॉप इंडिया एस 2, जो

Tuesday, April 15, 2025
स्टार प्लस के शो 'कभी नीम नीम कभी शहद' के लीड अबरार काज़ी ने खोले अपने किरदार उदय के बारे में राज़!

स्टार प्लस एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है अपने नए शो 'कभी नीम नीम कभी शहद' के साथ। ये शो एक

Tuesday, April 15, 2025
तमन्ना भाटिया ने 'नशा' सॉंग में बिखेरा जलवा, अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' का पहला गाना हुआ रिलीज़!

क्राइम थ्रिलर ‘रेड 2’ के ट्रेलर की अपार सफलता के बाद, फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म के साउंडट्रैक की शुरुआत पहले गाने

Friday, April 11, 2025
'भूल चूक माफ़' ट्रेलर रोमांस, महत्वाकांक्षा और टाइम लूप ट्विस्ट की एक दिल को छू लेने वाली कहानी!

बहुप्रतीक्षित रोमांटिक कॉमेडी भूल चूक माफ़ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है, जो प्यार, ज़िंदगी और हंसी-मज़ाक से भरी कहानी की एक

Friday, April 11, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT