वर्सोवा में खुद का ड्रीम बँगला खरीदना चाहती हैं प्रियंका

Tuesday, November 18, 2014 17:11 IST
By Santa Banta News Network
कथित तौर पर प्रियंका चोपड़ा काफी समय से वर्सोवा में समुंद्र के सामने वाला दरिया महल बंगला खरीदना चाह रही हैं। जो कि उनका ड्रीम है। लेकिन सुनने में आया है कि अब उनका इसके लिए इन्तजार और लंबा हो गया है।

सूत्रों की माने तो उनकी यह डील पक्की नहीं हो पाई है। इंडस्ट्री के एक सूत्र ने का कहना है, "इस मामले में कुछ आंतरिक वजहों से ऐसा नही हो पाया है। यहाँ तक कि कई मीटिंग्स के बाद भी दोनों पार्टियों के बीच मूल्य को लेकर सामजस्य नहीं बैठ सका।"​

​यह प्रॉपर्टी कई वर्षों से शूटिंग के लिए रेंट पर प्रयोग की जा रही है। यह बँगला 1930​ में ब्रिटिश आर्किटेक्ट क्लाउड बेट्ली द्वारा एक टेक्सटाइल व्यापारी ​​​माणिकलाल चुन्नीलाल चेनॉय​ के लिए बनाया गया था। अब कहा जा रहा है कि यह प्रॉपर्टी उनके उत्तराधिकारियों​ द्वारा अधिकृत है, ​जो प्रॉपर्टी को बेचने पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं, क्योंकि वह चाहते हैं कि यह प्रॉपर्टी घरवालों के पास ही रहे। ​इस बंगले में 15 ​बैडरूम हैं, और इसका 100 करोड़ के पास कीमत होने का अनुमान है। सूत्रों का आगे कहना है, "प्रियंका माणिकलाल के पोते हरीश चिनॉय थी।"​​​

​प्रियंका इस बंगले को अपने घर के तौर पर लेना चाहती हैं, क्योंकि इसमें उनकी प्राइवेसी ज्यादा सुरक्षित रहेगी। वहीं सुनने में यह भी आया है कि वह इसके अलावा भी जुहू के मयूर महल की भी प्रशंसक है। यह बंगला भी ज्यादातर शूटिंग के लिए ही प्रयोग किया जाता है। हालाँकि प्रियंका पहली नहीं हैं, जो ये प्रॉपर्टी खरीदना चाहती हैं, बल्कि उनसे पहले अक्षय कुमार और सैफ अली खान भी इसके लिए प्रयास कर चुके हैं। लेकिन वह भी डील नहीं कर पाए थे।​

​इस बारे में दरिया महल के मालिकों और प्रियंका चोपड़ा से बात नहीं हो पाई है।
डिज़्नी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'ट्रॉन: एरेस' का नया ट्रेलर जेफ़ ब्रिजेस की वापसी!

डिज़्नी ने ट्रॉन: एरेस का नया भाषाई ट्रेलर जारी किया है, जो अभूतपूर्व ट्रॉन फ्रैंचाइज़ी की बहुप्रतीक्षित तीसरी फ़िल्म है

Friday, July 18, 2025
ओटीटी रिलीज़ से पहले टीवी पर प्रीमियर के साथ 'कंगुवा' की महाकाव्य दुनिया देखने के लिए तैयार रहिये!

कंगुवा की शानदार दुनिया में कदम रखिए - पुनर्जन्म, बदले और सच्ची भावनाओं की एक गाथा - जहाँ आदिवासी कबीले, निडर

Friday, July 18, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025