बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेता शाहरुख नहीं सलमान हैं?

Saturday, December 13, 2014 11:13 IST
By Santa Banta News Network
​अभी हाल ही में आई ख़बरों के अनुसार शाहरुख खान बॉलीवुड में सबसे अमीर अभिनेता हैं। लेकिन अब ​फोर्ब्स इंडिया ​द्वारा निकाली गई भारतीय सितारों की ताजा सूची में फिल्म अभिनेता सलमान खान को सबसे धनी घोषित किया गया है। 100 सितारों की इस सूची में 244.5 करोड़ रूपये की संपत्ति के साथ सलमान प्रथम स्थान पर हैं। सूची में दूसरे स्थान पर काबिज शाहरूख खान के पास 202.4 करोड़ रूपये की संपत्ति दिखाई गई है।​

​ फिल्म जगत के शहंशाह अमिताभ बच्चन को 196.75 करोड़ रूपए के साथ सूची में तीसरा स्थान दिया गया है। अक्षय कुमार को 172 करोड़ रूपए के साथ चौथा, क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को 141.8 करोड़ रूपए के साथ पांचवां, रणबीर कपूर को 93.25 करोड़ रूपए के साथ छठा, दीपिका पादुकोण को 97.2 करोड़ रूपए के साथ सातवां, ऋतिक रोशन को 85 करोड़ रूपए के साथ आठवां, आमिर खान को 80.47 करोड़ रूपए के साथ नौवां, और सैफ अली खान को 62.88 करोड़ रूपए के साथ 10वां स्थान दिया गया है।​

​​ सूची के मुताबिक, दीपिका पादुकोण सबसे समृद्ध महिला सितारा है। प्रियंका चोपड़ा दूसरी समृद्धतम अभिनेत्री हैं, जो 54.4 करोड़ रूपए की संपत्ति के साथ 100 की सूची में 13वें स्थान पर हैं।​

​​ सूची में 11वें से 20वें स्थान पर हैं क्रमश: सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू, ए.आर. रहमान, करीना कपूर खान, ए.आर. मुरूगादॉस, अजय देवगन, अजित कुमार और कैटरीना कैफ। समृद्धि सूची में 100वें स्थान पर 1.05 करोड़ रूपए के साथ प्रीति जिंटा को रखा गया है।
तीन दिन बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'योद्धा' ने किया बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड दर्ज!

15 मार्च के दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फ़िल्म को बड़े पर्दे पर लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया था| पहले दिन मूवी की शुरुवात

Monday, March 18, 2024
'उल जलूल इश्क' फ़िल्म की रैपअप पार्टी में फातिमा और तमन्ना के ग्लैमरस का जलवा!

मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा निर्देशित फ़िल्म 'उल जलूल इश्क' का शूट पूरा हो गया है| इसमें फातिमा सना शेख और विजय

Monday, March 18, 2024
ज़ी5 ओरिजनल फ़िल्म 'स्टेट ऑफ सीज: टेम्पल अटैक' में अक्षय खन्ना निभाएंगे मुख्य भूमिका!

ज़ी5 को मूल कंटेंट बनाने के लिए जाना जाता है जो वास्तविक, प्रेरणादायक कहानियों से प्रेरित होती हैं। ऐसा ही एक उदाहरण 'सीज ऑफ़ स्टेट: 26/11' था...

Thursday, April 08, 2021
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और सुनंदा शर्मा अभिनीत गाना 'बारिश की जाए' रिलीज हुआ!

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने काम से पूरी तरह से उत्साहित हैं और अपने हर प्रदर्शन के साथ अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित करते हैं...

Saturday, March 27, 2021
ज़ी5 की फ़िल्म 'साइलेंस ... कैन यू हियर इट?' का धुंआधार ट्रेलर हुआ रिलीज़!

ज़ी5 एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म है जहाँ विभिन्न शैलियों में ओरिजनल कंटेंट का निर्माण किया जाता है। मंच द्वारा 2021 के पहले तिमाही में सात से अधिक शैलियों...

Tuesday, March 16, 2021