​​'मैरी कॉम' के लिए मिला पुरस्कार पिता को समर्पित: प्रियंका

Tuesday, January 13, 2015 16:24 IST
By Santa Banta News Network
रेनॉल्ट स्टार गिल्ड पुरस्कार (2015) समारोह में प्रियंका चोपड़ा अभिनीत 'मैरी कॉम' फिल्म ने पांच पुरस्कार जीते​। प्रियंका ने इस जीत को अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा को समर्पित किया है​।​​​​

​​ 'मैरी कॉम' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, "स्टार गिल्ड अवार्ड आज रात सम्मानित करने के लिए आपका शुक्रिया। ​'मैरी कॉम' के लिए मिला पुरस्कार मेरे पिता को समर्पित है​।​ मेरा ध्यान रखने के लिए आप का शुक्रिया​।​"​​

​​​ प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा 1997 में भारतीय सेना से बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल सेवानिवृत्त हुए​। वर्ष 2013 में कैंसर से उनका निधन हो गया​। प्रियंका को अपने पिता से हमेशा ही बहुत समर्थन मिला​।​

​​​ उमंग कुमार निर्देशित 'मैरी कॉम' पिछले साल पांच सितंबर को रिलीज हुई थी​। प्रियंका ने इसे अपनी अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म बताया था​। प्रियंका ने फिल्म को मिले पुरस्कार के लिए फिल्म की टीम को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, "आज रात पांच पुरस्कार मिलने पर उमंग कुमार, सेवइन क्वाड्रस (लेखक), संजय सर और इसे संभव बनाने वाली पूरी टीम को बधाई​।​"
आलिया भट्ट ने उमराव जान स्क्रीनिंग में सिलसिला-प्रेरित लुक में रेखा का सदाबहार ग्लैमर दिखाया!

बॉलीवुड की पसंदीदा फैशनिस्टा और पावरहाउस परफॉर्मर आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपनी स्टाइल का लोहा

Friday, June 27, 2025
रश्मिका मंदाना ने पॉवरफुल और खूंखार लुक से फैन्स को किया अचंभित, खतरनाक पोस्टर वायरल!

रश्मिका मंदाना फैशन सीन और सिल्वर स्क्रीन दोनों पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं, जिससे साबित होता है कि वह न केवल

Friday, June 27, 2025
'आप जैसा कोई' ट्रेलर: आर माधवन और फातिमा सना शेख का नेटफ्लिक्स की बोल्ड न्यू-एज रोम-कॉम में रोमांस वायरल!

क्या बॉलीवुड आखिरकार रोमांटिक कॉमेडी शैली को पुनर्जीवित कर रहा है? परम सुंदरी, मेट्रो… डिनो और सैयारा जैसी हालिया हिट

Thursday, June 26, 2025
प्रियंका चोपड़ा ने फर्जी 'वर्जिन वाइफ' कोट की निंदा की: प्रशंसकों से ऑनलाइन सतर्क रहने का आग्रह किया!

वैश्विक आइकन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उनके नाम से गलत तरीके से वायरल किए गए कोट को मजबूती से बंद

Thursday, June 26, 2025
'वॉर 2' में किआरा आडवाणी का फियरलेस एक्शन अवतार आया सामने, पोस्टर ने मचाया तहलका!

'वॉर 2' के मेकर्स ने फिल्म की लीड कास्ट के पोस्टर्स रिलीज़ कर दिए हैं, जिसमें कियारा आडवाणी का एक नया और दमदार एक्शन

Thursday, June 26, 2025