गोल्डन केला अवार्ड: 'हमशकल्स' और 'एक्शन जैक्सन' आगे

Wednesday, February 18, 2015 16:59 IST
By Santa Banta News Network
फिल्म निर्माता साजिद खान की सुपर फ्लॉप फिल्म 'हमशकल्स' पांच नामांकन के साथ सातवें वार्षिक गोल्डन केला अवार्ड्स में सबसे आगे है​। प्रभुदेवा की 'एक्शन जैक्सन' को चार नामांकन मिले हैं​।​​

​ यह पुरस्कार अमेरिका में होने वाले गोल्डन रैस्बेरी अवार्ड्स का भारतीय संस्करण है। इस साल गोल्डन केला अवार्ड्स वर्ष 2014 में रिलीज हुई सबसे बुरी फिल्मों को 'सम्मान' देगा​।​​

​ सैफ अली खान, रितेश देशमुख, बिपाशा बसु, तमन्ना भाटिया व राम कपूर की मुख्य भूमिका वाली 'हमशकल्स' सर्वाधिक बुरी फिल्म, सर्वाधिक बुरा निर्देशक (साजिद खान), सर्वाधिक बुरा अभिनेता (सैफ अली खान), घोर घटिया बोल और 'बावरा हो गया है के' पुरस्कार के लिए नामांकित हुई है​।​

​ अजय देवगन व सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत 'एक्शन जैक्सन' सर्वाधिक बुरी फिल्म, सर्वाधिक बुरा निर्देशक, सर्वाधिक बुरा अभिनेता व सर्वाधिक बुरी अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए नामांकित की गई है​।​​​

'हमशकल्स' और 'एक्शन जैक्सन' के अलावा सलमान खान की 'किक', ऋतिक रोशन की 'बैंग बैंग' और शाहरुख खान की 'हैप्पी न्यू ईयर' भी सर्वाधिक बुरी फिल्म की श्रेणी में नामांकित की गई है।​

​ सर्वाधिक बुरे अभिनेता की श्रेणी में सैफ अली खान और अजय देवगन की टक्कर अर्जुन कपूर (गुंडे), सलमान (किक) और रानी मुखर्जी (मर्दानी) से है​।​​

​ सर्वाधिक बुरी अभिनेत्री श्रेणी के दावेदारों में कैटरीना कैफ (बैंग बैंग), सोनम कपूर (उनके सभी कामों के लिए), तमन्ना भाटिया (एंटरटेनमेंट), जैकलीन फर्नाडीज (किक) और सोनाक्षी (एक्शन जैक्सन, लिंगा व हॉलीडे) शामिल हैं​।​​

​ सातवें वार्षिक गोल्डन केला पुरस्कार समारोह का आयोजन 14 मार्च को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में होगा​।​
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT