​​'स्वयंसिद्धा' में आमिर ने उठाए ​महिलाओं से जुड़े मुद्दे

Thursday, March 12, 2015 13:13 IST
By Santa Banta News Network
​'आप हमें सौ शिक्षित मां दें, तो हम एक सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं'। विवेकानंद के कुछ ऐसे ही शब्दों के भाव को दर्शाया दूरदर्शन पर प्रसारित होने जा रहे कार्यक्रम 'स्वयंसिद्धा' ने। इसमें मशहूर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने महिलाओं से संबंधित कुछ विशेष मुद्दों पर बात की।​

​ दूरदर्शन (मुंबई) स्टूडियो में आयोजित 'स्वयंसिद्धा' में कई नामचीन महिलाएं मौजूद थीं।​ कार्यक्रम में आई.पी.एस. मीरा चड्ढा बोरवानकर, लेखिका नीला सत्यनारायण, अभिनेता विक्रम गोखले, वर्षा देशपाण्डे, डॉक्टर श्वेता महापात्रा, यूनिसेफ की कम्यूनिकेशन प्रमुख कल्पना सरोज, व्यवसायी फ्लेविया अग्नेस, जानी-मानी अधिवक्ता मोना खोत मौजूद रहीं।​

​ कार्यक्रम की शुरुआत में आमिर ने कहा कि बेटियों के साथ-साथ बेटों को भी सही मायने में शिक्षित करना बेहद जरूरी है, जिससे बचपन से ही लड़के और लड़कियों में भेदभाव न रहे।​

​ 'स्वयंसिद्धा' के जरिए कई मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान आमिर ने भी महिलाओं के हक में बेबाकी से अपने विचार रखे।​ कार्यक्रम इस वादे के साथ संपन्न हुआ कि हर महिला दूसरे पुरुषों व महिलाओं को सजग बनाएगी, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी, जिससे नारी मुक्ति और नारी शक्ति की स्थिति हर मायने में बेहतर होगी।​

​ 'स्वयंसिद्धा' का प्रसारण 14 मार्च से रात आठ बजे डीडी नेशनल पर एक बार फिर से हो रहा है।
बॉलीवुड क्यूट कपल किआरा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बने ममी-पापा, बेटी होने की ख़ुशी फैन्स के साथ साँझा!

कुछ समय पहले मेट गाला 2025 में शानदार शुरुआत करते हुए, बॉलीवुड अभिनेत्री किआरा आडवाणी ने सबका ध्यान

Wednesday, July 16, 2025
रकुल प्रीत सिंह ने 'दे दे प्यार दे 2' के व्यस्त शूट शेड्यूल से हट कर- योग में लगाया ध्यान, तस्वीरें वायरल!

रकुल प्रीत सिंह बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'दे दे प्यार दे 2' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिपोर्ट्स के

Wednesday, July 16, 2025
बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित सीक्वल्स फ्रैंचाइज़ी- जो आने वाले समय बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं!

इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड के सीक्वल्स फ्रैंचाइज़ी की जानकारी देने वाले हैं| जो आने वाले समय में ओटीटी और बड़े

Wednesday, July 16, 2025
वाणी कपूर स्टारर थ्रिलर ओटीटी डेब्यू 'मंडला मर्डर्स' का मजेदार ट्रेलर रिलीज़- नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर!

नेटफ्लिक्स और यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) अपनी बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर सीरीज़, मंडला मर्डर्स, 25 जुलाई

Wednesday, July 16, 2025
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'धड़क 2' से बस एक धड़क सॉंग रिलीज़!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार 12 जुलाई को रिलीज़ कर दिया गया था और इसने इंटरनेट पर आते तहलका मचा दिया

Tuesday, July 15, 2025