​9​ अक्टूबर को ​'जज्बा' से सिल्वर स्क्रीन पर होंगी ऐश्वर्या

Thursday, March 26, 2015 13:25 IST
By Santa Banta News Network
​फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की बड़े पर्दे पर वापसी वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जज्बा' नौ अक्टूबर को प्रदर्शित होगी। फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। फिल्म के प्रदर्शन की तारीख की घोषणा बुधवार को ट्विटर पर एक बयान में की गई और गुप्ता ने भी अपने ट्विटर खाते से इस खबर की पुष्टि की।​

उन्होंने ट्वीट किया, ''उल्टी गिनती अब शुरू होती है। 'जज्बा' नौ अक्टूबर, 2015 को प्रदर्शित होगी।​ एस्सेल विजन प्रोडक्शन लिमिटेड, अभिनेता-निर्माता सचिन जोशी की विकिंग एंटरटेंमेंट और गुप्ता की व्हाइट फेदर फिल्म्स ने साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में इरफान खान, शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह, अतुल कुलकर्णी और चंदन राय सान्याल ने काम किया है। जी एंटरटेंमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने फिल्म के लिए खास प्रचार अभियान तैयार किया है।​​

​ फिल्म की कहानी कमलेश पांडे एवं रॉबिन भप्त ने लिखी है। सिनेमाटोग्राफी समीर आर्या की है और संपादन बंटी नेगी एवं रसूल पूकुप्ती ने किया है। सूत्रों के अनुसार, निर्माता फिल्म को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रह हैं, क्योंकि उनका इरादा फिल्म को इस साल कांस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भेजने का है।
सिजलिंग बिकिनी पहन पूल किनारे स्टनिंग पोज़ देती नज़र आई मलाइका अरोड़ा!

मलाइका अरोड़ा की छुट्टियां अंतहीन गर्मियों का सार प्रस्तुत करती हैं। इस माहौल में सिर्फ़ चमकता हुआ सूरज ही नहीं है, बल्कि

Monday, June 02, 2025
रेड हॉट मिनी स्कर्ट में अवनीत कौर का कामुक डांस इंस्टाग्राम पर आते ही वायरल!

भारतीय युवा मॉडल अवनीत कौर के हॉट सेक्सी वीडियो और तस्वीरों के द्वारा हर दिन लोगों को अपना दीवाना बनाती दिखाई

Monday, June 02, 2025
मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचाटा ने कहा बॉलीवुड में काम करने के लिए तैयार हूँ!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार का मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन 31 मई को भारत के हैदराबाद शहर में किया

Monday, June 02, 2025
हरी इंडियन साड़ी में वामिका के देसी हॉट लुक ने फैन्स किया मदहोश!

अक्सर इंडस्ट्री की 'प्रेमिका' के रूप में प्रशंसित, वामिका गब्बी ने अपनी सहज शैली से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित

Monday, June 02, 2025
डेलबर आर्या ने ऑल-ब्लैक लहंगा चोली पहन अपनी खूबसूरती से फैन्स को किया हैरान!

डेलबर आर्या का इंस्टाग्राम हमेशा से ही एथनिक और वेस्टर्न लुक का मिश्रण रहा है और एक बार फिर, अभिनेत्री ने प्रशंसकों को

Monday, June 02, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT