​हनी सिंह के गानों का इंतजार नहीं होता: ​​डेरेक विंसेंट

Monday, April 06, 2015 11:40 IST
By Santa Banta News Network
​मशहूर रैप गायक यो​-​यो हनी सिंह ने अपने 'लुंगी डांस', 'दिन है सनी सनी' एवं 'देसी कलाकार' जैसे गानों से देशभर के युवाओं के दिलों में एक खास जगह बनाई है। उनका जादू अब अमेरिका के इलेक्ट्रिॉनिक संगीत कलाकार डेरेक विनसेंट स्मिथ उर्फ पेट्री लाइट्स पर के ऊपर भी चल गया है।​

​ डेरेक अपने संगीत दौरे वीएच1 के तहत शुक्रवार को पहले दौरे पर भारत पहुंचे। उन्होंने गुड़गांव स्थित होटल ली मेरिडियन में प्रस्तुति दी। उन्होंने रविवार को पुणे में प्रस्तुति दी।​

​​ डेरेक को अभी भारत में कदम रखे ज्यादा समय नहीं हुआ है, उन्होंने अपने प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया है। वह कहते हैं कि 'ब्राउन रंग' गीत के गायक हनी सिंह से मिलना चाहेंगे।​

​​ डेरेक ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, "मैं वीडियो शूट करने के लिए बाहर घूमा और रेडियो पर कमाल का संगीत सुना। मुझे हनी सिंह पसंद आए। मुझे उनके गानों का संगीत पसंद आया। उनके और गाने सुनने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।"​

​​ डेरेक (33) अर्से से भारत आने का सपने देख रहे थे। उनका कहना है कि वह भारत में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक संगीत परिदृश्य के बारे में जानने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा, "मुंबई और संपूर्ण भारत के मौजूदा संगीत निर्माण परिदृश्य को समझने में मेरी सबसे ज्यादा दिलचस्पी है..मैं संगीत से जुड़ रहा हूं। मैंने यहां अब तक जो कुछ सुना, उसने मुझे बहुत उत्साहित किया है।"​

​​ डेरेक कहते हैं कि लोकप्रिय विदेशी रॉक बैंड 'पिंक फ्लोयड' न केवल संगीत के मामले में बल्कि उनकी जिदगी के अन्य क्षेत्रों में भी उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है।​ डेरेक ने वर्ष 2004 में इलेक्ट्रॉनिक संगीत निर्माता मिचल मेनेर्ट के साथ मिलकर प्रेटी लाइट्स पर काम करना शुरू किया।​

​​ भारत में इंडिया गेट और प्रेम की अनोखी इमारत ताजमहल घूमने जाना उनकी इच्छासूची में शुमार है। वह भारतीय शिष्टाचार का लुत्फ उठा रहे हैं।​

​​ उन्होंने बताया, "मिचल कई दफा भारत आ चुके हैं। वह हमेशा ही भारत की खूबसूरत जगहों के बारे में बातें करते आए हैं। मैंने इस देश और इसकी धरोहर के बारे में बहुत पढ़ा है। हम इंडिया गेट से लेकर ताज महल व अन्य जगहों को पूरी तरह घूमना और भारतीय शिष्टाचार का लुत्फ उठाना चाहेंगे।"
डिज़्नी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'ट्रॉन: एरेस' का नया ट्रेलर जेफ़ ब्रिजेस की वापसी!

डिज़्नी ने ट्रॉन: एरेस का नया भाषाई ट्रेलर जारी किया है, जो अभूतपूर्व ट्रॉन फ्रैंचाइज़ी की बहुप्रतीक्षित तीसरी फ़िल्म है

Friday, July 18, 2025
ओटीटी रिलीज़ से पहले टीवी पर प्रीमियर के साथ 'कंगुवा' की महाकाव्य दुनिया देखने के लिए तैयार रहिये!

कंगुवा की शानदार दुनिया में कदम रखिए - पुनर्जन्म, बदले और सच्ची भावनाओं की एक गाथा - जहाँ आदिवासी कबीले, निडर

Friday, July 18, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025