डॉ. का क्लिनिक
राजस्थान के सत्तारूढ़ भाजपा के एक विधायक ने एक वरिष्ठ डॉक्टर को फ़ोन पर बातचीत के दौरान कहा कि वह उसे थप्पड़ मारेग, लात मारेगा, उसके बाल कटवा देगा और उसकी खाल खिंचवा देगा। यह बातचीत सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल गयी, जिसके बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आदेश पर कोटा से भाजपा के विधायक, प्रहलाद गुजराल को निलंबित कर दिया गया है।
नामुमकिन लड़ाई
पेशावर हमले के बाद पाकिस्तानी प्रधान मंत्री नवाज़ शरीफ के उस बयान के बाद जिसमे उन्होंने कहा कि वो आतंकवाद के खिलाफ तब तक जंग लड़ेंगे जब तक पाकिस्तान में एक भी आतंकवादी ना बचे। इस बयान के एक दिन बाद ही लश्कर ए तैय्यबा का आतंकवादी और 26/11 का मास्टरमाइंड ज़ाकिर रहमान लखवी सबूतों के अभाव के कारण जेल से बाहर आ गया।
कायरता भरा काम
पाकिस्तान में पिछले सालों में अब तक की सबसे निर्मय घटना में पाकिस्तानी तालिबान के बंदूक धारियों द्वारा पेशावर शहर के एक स्कूल पर धावा बोल दिया और छात्रों को बंधक बना लिया। इस खूनी विद्रोह में करीब 126 पाकिस्तानी मारे गए जिसमे ज्यादातर बच्चे थे।
पेशावर नरसंहार
सेना के एक बयान के अनुसार, पाकिस्तानी तालिबान के उग्रवादियों ने पेशावर में एक आर्मी स्कूल पर हमला किया जिसमे 141 लोग मर गए उनमे से 132 बच्चे हैं।
मन की बात
"अंधकार, तबाही और विनाश नशे के तीन तथ्य हैं। नशा कुछ ऐसा है जो किसी को भी चकनाचूर कर सकता है। यह एक मनोवैज्ञानिक सामाजिक-चिकित्सा समस्या है और हमे इसे इस तरह से देखने की जरूरत है और हमे इसके लिए किसी व्यक्ति को दोष नहीं देना चाहिए।" प्रधानमंत्री मोदी ने ऑल इंडिया रेडियो पर अपने तीसरे `मन की बात` संबोधन में कहा।
जातिवाद और परिवर्तन
बहुत से लोग विभिन्न धर्मों में परिवर्तित हो रहे हैं लेकिन हिंदुत्व में मुख्य समस्या जातिवाद है।
शासन और हिंदुत्व
भाजपा सांसदों के विवादास्पद बयानों और संघ परिवार के कट्टरपंथी संस्करण के कार्यों की एक बाढ़ मोदी सरकार के शासन और विकास से ध्यान हटा सकती है, जो कि एक चिंता का विषय है।
हे राम!
गुरुवार को भाजपा सांसद साक्षी महाराज विवाद का केंद्र बने रहे। जब उन्होंने महात्मा गाँधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया। इसके कारण जब आक्रोश बढ़ने लगा तो वो अपनी बात से मुकर गए। उन्नाव से सांसद ने कहा कि गोडसे एक पीड़ित व्यक्ति था, उसने गलती से शायद ऐसा कुछ कर दिया लेकिन वो देश विरोधी नहीं था। वो एक देशभक्त था।
धर्म परिवर्तन
बुधवार को विपक्षी दलों ने आगरा में 57 मुस्लिम परिवारों को कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए मज़बूर करने के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में भाजपा और आरएसएस को निशाना बनाया और यह भी आरोप लगाया कि सरकार हिंदुत्व के एजेंडे को बढ़ावा दे रही है जिसे भाजपा मंत्रियों ने नकार दिया।
एक और 16/12?
एक चालक के कथित तौर पर एक महिला यात्री के साथ बलात्कार के बाद भारतीय राजधानी दिल्ली में अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय टैक्सी बुकिंग सेवा Uber पर प्रतिबंध लगा दिया है।



