ट्विटर का झटका!
भारत के सर्वाधिक ट्विटर प्रयोग करने वाले मंत्री की क्रोधित पत्नी ने बृहस्पतिवार को माना कि उन्होंने अपने पति के एक पाकिस्तानी पत्रकार से चल रहे कथित प्रेम प्रसंग की पोल खोलने के लिए उनका ट्विटर अकाउंट हैक किया।
नहीं अभी नहीं!
राहुल गांधी कांग्रेस के चुनाव अभियान का न्रेतृत्व करेंगे परन्तु उनकी माँ सोनिया गांधी ने यह फैसला किया है कि वे पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं होंगे।
राहुल तैयार हैं!
मैं कांग्रेस का सिपाही हूँ और मुझे और मुझे जो भी आदेश दिया जाएगा मैं उसका पालन करूंगा। जो भी कांग्रेस मुझसे चाहेगी मैं वह कार्य करूंगा क्योंकि हमारे दल में फैसले वरिष्ठ नेता लेते हैं: राहुल गांधी
चुनाव पूर्व सर्वेक्षण।
किसी भी राजनैतिक दल के मुकाबले आम आदमी पार्टी के कांग्रेस को दिल्ली और मुम्बई के 21 लोक सभा क्षेत्रों में अधिक नुक्सान पहुंचाने कि उम्मीद है।
लोहड़ी की शुभकामनाएं!
लोहरी के अवसर पर आज दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर से उत्सवाग्नि के साथ साथ मूंगफली की बिक्री फिर ज़ोर पकड़ेगी और रसोईघरों में लज़ीज़ परंपरागत पंजाबी व्यंजन पकाये जायेंगे।
पोलिओ मुक्त भारत
13 जनवरी को भारत पोलिओ मुक्त होने कि तीसरी वर्षगाँठ मनायेगा और इस उपलक्ष्य में विश्व स्वास्थ संस्था भी आधिकारिक तौर पर भारत को एक पोलिओ मुक्त राष्ट्र घोषित करने के लिए तैयार है।
अवांछित सुरक्षा!
शुक्रवार को गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बार बार मना करने के बावजूद उन्हें, उनकी जानकारी के बगैर सुरक्षा कवच दिया गया
शिक्षा दौरा!
उत्तर प्रदेश के 17 विधायक आज़म खान के न्रेतृत्व में 18 दिन के शिक्षा दौरे पर यू के, तुर्की, नीदरलैंड, ग्रीस और यू.ए.ई जा रहे हैं। विधायकों के इस्तांबुल, लंदन, एम्सटरडम, ग्रीस और यू.ए.ई के दौरे का सारा खर्चा सरकारी खाते से किया जाएगा।
500 करोड़ की मेकअप किट
कांग्रेस के प्रति लोगों के भंग होते हुए मोह को देख कर व्याकुल राहुल गांधी 500 करोड़ रूपए खर्च करके जापान कि दो जन संपर्क कंपनियों को अपने नेताओं की छवि सुधारने का काम सौपां!
कड़कड़ाती ठंड!
कईं सदियों के न्यूनत्तम तापमान के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के बाद उत्तर धुर्वीय प्रकोप में कमी आने के चलते पूर्वी अमेरिका को कुछ राहत मिली।



