क्लीन विज़ुअल्स



जोकपाल

जोकपाल

सरकार द्वारा राज्य सभा में पेश किये गए लोकपाल विधेयक को आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने यह कहते हुए नकार दिया कि यह एक कमज़ोर बिल है जिससे कि सिवाय कांग्रेस के किसी को फायदा नहीं होगा और इसका सारा श्रेय राहुल गांधी को मिल जाएगा।

फंस गए!

फंस गए!

भाजपा द्वारा सरकार बनाये जाने से मना करने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाने का निर्णय करने के लिए 10 दिनों का समय माँगा है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि कि उन्होंने पत्र लिख कर कांग्रेस पर्मुख सोनिया गांधी और भाजपा प्रमुख राजनाथ सिंह से आम आदमी पार्टी द्वारा भेजे गए शर्त पत्र पर अपनी राय ज़ाहिर करने के लिए कहा है।

गे रक्षा

गे रक्षा

कांग्रेस उप-अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समलैंगिकता के मुद्दे पर दिए गए निर्णय पर ऐतराज़ जताया।

पहले आप... पहले आप...

पहले आप... पहले आप...

क्योंकि अभी तक किसी भी दल ने दिल्ली में सरकार बनाने दावा नहीं किया है, इसीलिए आज कांग्रेस ने दोनों ही दलों के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी, दोनों ही सरकार बनाने से भाग रहे है क्योंकि चुनावों से पूर्व अपने द्वारा किये गए वादों को पूरा करने में वे दोनों ही सक्षम नहीं हैं।

मदर इण्डिया!

मदर इण्डिया!

विदेश मामलों के मंत्री सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को सभी भारतीयों की माँ कहा।

खुर्शीद ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि," सोनिया सिर्फ राहुल की माँ नहीं हैं बल्कि वो हम सब कि माँ हैं और सभी भारतीयों की माँ है।

प्रसन्नता का नृत्य!

प्रसन्नता का नृत्य!

बाबा आसाराम जो कि एक नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में 2 सितम्बर से जोधपुर जेल में हैं ने चार राज्यों में भाजपा की जीत का स्वागत किया है और कहा है कि, राजस्थान में जहां कि उसको जेल में रखा गया है, में कांग्रेस की पराजय का कारण उसका श्राप है।

पहले आप पहले आप

पहले आप पहले आप

चुनाव के बाद दिल्ली विधान सभा साफ़तौर त्रिशंकु विधान सभा जान पड़ती है। सबसे बड़े विजय दल के तौर पर उभरी पार्टी भाजपा भी 32 सीटों के साथ बहुमत से दूर नज़ार आती है जबकि पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी 28 सीटों के साथ द्वितीय स्थान पे रही। दिल्ली के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई भी दल सरकार बनाना नहीं चाहता और दोनों ही पार्टियां यह कह रही हैं कि वे विपक्ष में रह कर ज्यादा खुश हैं।

और विजेता हैं...

और विजेता हैं...

आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय स्तर पर एक गम्भीर खिलाडी के तौर पर सामने आयी है। दिल्ली चुनाव में अपनी शानदार सफलता से द्वारा संयोजित आम आदमी पार्टी ने यह साबित कर दिया है कि उनके दल को आम आदमी का पुरज़ोर समर्थन है।

कांग्रेस निर्वासन पर

कांग्रेस निर्वासन पर

हाल ही में कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने जहां दिल्ली में सत्ता खो दी वहीँ राजस्थान में अशोक गहलोत को हरा कर भाजपा कि वसुंधरा राजे ने सत्ता में शानदार वापसी की।

भारत-पाक युद्ध!

भारत-पाक युद्ध!

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि पाकिस्तान हमारे खिलाफ युद्ध नहीं जीत सकता।

End of content

No more pages to load

Next page